बड़की चापी में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर सफल, सैकड़ों ग्रामीणों की हुई जांच

बड़की चापी में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर सफल, सैकड़ों ग्रामीणों की हुई जांच

बड़की चापी में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर सफल सैकड़ों ग्रामीणों की हुई जांच

न्यूज11  भारत

लोहरदगा/डेस्क: प्रखंड के बड़की चापी पंचायत भवन परिसर में आयोजित एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर ग्रामीणों के लिए राहत और जागरूकता का बड़ा मंच बनकर उभरा. इस आयोजन की कमान संभालते हुए उप मुखिया हेना तिवारी ने पूरे कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाई और स्वयं मौजूद रहकर व्यवस्था की निगरानी की. ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में स्वास्थ्य विभाग ने विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराईं, जबकि प्रदान संस्था ने तकनीकी सहयोग दिया. शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं से जोड़ना था.

सैकड़ों ग्रामीणों ने बीपी, शुगर, हीमोग्लोबिन, मलेरिया, टायफाइड समेत अन्य आवश्यक जांच कराई. चिकित्सकों ने परामर्श दिया और स्वास्थ्य विभाग की ओर से निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया. साथ ही पोषण, स्वच्छता और नियमित जांच के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई. मरीजों के बीच फल भी वितरित किए गए. फाइलेरिया हाथीपांव उन्मूलन को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया.

उप मुखिया हेना तिवारी ने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ स्वयं दवा सेवन कर ग्रामीणों को प्रेरित किया. पात्र लाभुकों के बीच दवा वितरण कर यह संदेश दिया गया कि सामूहिक भागीदारी से ही बीमारी पर नियंत्रण संभव है. इस अवसर पर मुखिया, पंचायत प्रतिनिधि, चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी, प्रदान संस्था के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: पलामू में चंद्रवंशी समाज ने समारोह में दिखाई अपनी एकजुटता, नगर निकाय चुनावों के लिए दिया राजनीतिक संकेत

संबंधित सामग्री

घाघरा रंगदारी मांगने व मारपीट मामले में तीन गिरफ्तार, घाघरा पुलिस ने भेजा जेल

झारखंड

घाघरा रंगदारी मांगने व मारपीट मामले में तीन गिरफ्तार, घाघरा पुलिस ने भेजा जेल

दिवंगत नाजिर तापस सरकार की आत्मा की शांति के लिए प्रखंड कार्यालय में शोकसभा, कार्य रहा स्थगित

झारखंड

दिवंगत नाजिर तापस सरकार की आत्मा की शांति के लिए प्रखंड कार्यालय में शोकसभा, कार्य रहा स्थगित

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो का गुमला जाने के क्रम में भरनो में भव्य स्वागत

झारखंड

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो का गुमला जाने के क्रम में भरनो में भव्य स्वागत

पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव और उनकी पत्नी पूर्व विधायक निर्मला देवी को पगार ओपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

झारखंड

पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव और उनकी पत्नी पूर्व विधायक निर्मला देवी को पगार ओपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

जनहितकारी और जवाबदेह नगर प्रशासन के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध - भूपेंद्र मरावी

झारखंड

जनहितकारी और जवाबदेह नगर प्रशासन के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध - भूपेंद्र मरावी