गणतंत्र दिवस के अवसर पर CM हेमन्त सोरेन लंदन में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

गणतंत्र दिवस के अवसर पर CM हेमन्त सोरेन लंदन में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

गणतंत्र दिवस के अवसर पर cm हेमन्त सोरेन लंदन में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा 

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
भारत के गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन लंदन में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे. ये कार्यक्रम भारत के संवैधानिक मूल्यों, लोकतांत्रिक विरासत तथा समृद्ध सभ्यतागत परंपरा को प्रतिबिंबित करते हैं.

गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री लंदन स्थित पार्लियामेंट स्क्वायर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे. इस अवसर पर वे सत्य, अहिंसा और नैतिक नेतृत्व के गांधीजी के शाश्वत संदेश को स्मरण करेंगे, जो आज भी विश्वभर में स्वतंत्रता और न्याय के आंदोलनों को प्रेरणा देता है.

इसके पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर हाउस एवं संग्रहालय का भ्रमण करेंगे और भारतीय संविधान के शिल्पकार तथा सामाजिक न्याय, समानता एवं संवैधानिक लोकतंत्र के वैश्विक प्रतीक डॉ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. इसके उपरांत मुख्यमंत्री विश्व के अग्रणी सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक संस्थानों में से एक ब्रिटिश म्यूज़ियम का भी दौरा करेंगे. यह यात्रा भारत के वैश्विक शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं विरासत संस्थानों के साथ दीर्घकालिक जुड़ाव को दर्शाती है.

ये भी पढ़ें- CM Hemant Soren ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के ऑल सोल्स कॉलेज का किया दौरा, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को दी श्रद्धांजलि
 
संबंधित सामग्री

चंदवा: आमजन की मांग पर शुरू हुई बुध बाजार हाट की जमीन की मापी

झारखंड

चंदवा: आमजन की मांग पर शुरू हुई बुध बाजार हाट की जमीन की मापी

बेंगाबाद का खाद्य आपूर्ति गोदाम होगा आदर्श गोदाम, डीएसओ गुलाम समदानी ने किया निरीक्षण

झारखंड

बेंगाबाद का खाद्य आपूर्ति गोदाम होगा आदर्श गोदाम, डीएसओ गुलाम समदानी ने किया निरीक्षण

राजस्व शिविर के 154 आवेदनों पर बढ़ा विवाद, झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष ने उठाए सवाल- अंचलाधिकारी ने कहा, हुई है कार्रवाई

झारखंड

राजस्व शिविर के 154 आवेदनों पर बढ़ा विवाद, झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष ने उठाए सवाल- अंचलाधिकारी ने कहा, हुई है कार्रवाई

मैट्रिक परीक्षा देने जा रही छात्रा को बाइक ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

झारखंड

मैट्रिक परीक्षा देने जा रही छात्रा को बाइक ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

मजदूरी भुगतान नहीं होने पर 26 फरवरी को वन विभाग बेतला कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी

झारखंड

मजदूरी भुगतान नहीं होने पर 26 फरवरी को वन विभाग बेतला कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी