दिशोम गुरु शिबू सोरेन के जन्म दिवस पर 'गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना' संवा...

दिशोम गुरु शिबू सोरेन के जन्म दिवस पर 'गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना' संवाद कार्यक्रम का होगा आयोजन

कार्यक्रम की तैयारी को लेकर उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची मंजूनाथ भजन्त्री ने की संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक

दिशोम गुरु शिबू सोरेन के जन्म दिवस पर गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना संवाद कार्यक्रम का होगा आयोजन

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
दिशोम गुरु शिबू सोरेन के जन्म दिवस के अवसर पर 11 जनवरी 2026 को टाना भगत स्टेडियम, खेलगांव, रांची में गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना” संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, झारखंड हेमंत सोरेन राज्य के 10वीं से 12वीं कक्षा में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से संवाद करेंगे. 

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी. इसमें कार्यक्रम के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई. उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से राज्य के 10वीं से 12वीं कक्षा में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत लाभ प्रदान किया जाएगा. यह योजना विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा हेतु वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है.

उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, मंच एवं पंडाल निर्माण, बैठने की समुचित व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, स्वच्छता, विद्युत आपूर्ति, अग्नि सुरक्षा, चिकित्सा सुविधा तथा आपातकालीन सेवाओं को सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए. उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा उत्पन्न न हो.

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि विद्यार्थियों के आगमन एवं निकासी की व्यवस्था सुव्यवस्थित हो, पंजीकरण प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित की जाए तथा योजना से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेजों एवं जानकारी की पूर्व तैयारी सुनिश्चित की जाए. उपायुक्त द्वारा सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन और समयबद्ध तरीके से तैयारियां पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. 

ये भी पढ़ें- रिम्स में अस्थायी नियुक्ति समिति की बैठक, असिस्टेंट प्रोफेसर बहाली प्रक्रिया में पारदर्शिता पर जोर

 

संबंधित सामग्री

ट्यूलिप हॉस्पिटल में मारपीट की घटना के बाद बड़ी कार्रवाई, शो कॉज नोटिस जारी, नए मरीज़ की भर्ती पर रोक

झारखंड

ट्यूलिप हॉस्पिटल में मारपीट की घटना के बाद बड़ी कार्रवाई, शो कॉज नोटिस जारी, नए मरीज़ की भर्ती पर रोक

रांची के ट्यूलिप हॉस्पिटल में मारपीट की घटना के बाद स्वास्थ्य मंत्री के आदेश पर रांची सिविल सर्जन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शो कॉज नोटिस जारी किया है.

खुद को IPS अधिकारी बताकर बिहार में करता था छापेमारी, मेदिनीनगर का रहने वाले पिंटू कुमार सहयोगी के साथ गिरफ्तार 

झारखंड

खुद को IPS अधिकारी बताकर बिहार में करता था छापेमारी, मेदिनीनगर का रहने वाले पिंटू कुमार सहयोगी के साथ गिरफ्तार 

बिहार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है. बता दें कि मेदिनीनगर का रहने वाला पिंटू कुमार खुद को IPS अधिकारी बता कर बिहार के औरंगाबाद में छापेमारी कर रहा था.

बाघमारा में एक बार फिर हुआ भू-धंसान, छाताबाद स्थित काजू बागान में दो जगहों पर बना गोफ 

झारखंड

बाघमारा में एक बार फिर हुआ भू-धंसान, छाताबाद स्थित काजू बागान में दो जगहों पर बना गोफ 

बाघमारा में एक बार फिर भू-धंसान हुआ है. कतरास के छाताबाद स्थित काजू बागान में दो जगहों पर गोफ बन गया है.

नियुक्ति की मांग को लेकर माध्यमिक आचार्य के सफल अभ्यर्थियों ने पूर्व मंत्री बंधु तिर्की से की मुलाकात, सौंपा मांग पत्र 

झारखंड

नियुक्ति की मांग को लेकर माध्यमिक आचार्य के सफल अभ्यर्थियों ने पूर्व मंत्री बंधु तिर्की से की मुलाकात, सौंपा मांग पत्र 

बंधु तिर्की ने संबंधित विभाग के मंत्री से मुलाकात कर विषय से अवगत कराने का दिया आश्वासन 

Iran के राष्ट्रपति की बेटी ज़हरा पेज़ेशकियन ने BRICS बाज़ार का किया दौरा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी रही साथ

देश-विदेश

Iran के राष्ट्रपति की बेटी ज़हरा पेज़ेशकियन ने BRICS बाज़ार का किया दौरा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी रही साथ

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन की बेटी ज़हरा पेज़ेशकियन ने अपने पति हसन मजीदी के साथ नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय शिल्प संग्रहालय में ब्रिक्स बाज़ार का दौरा किया.