अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस पर डीसी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना

टाउन हॉल में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन, उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिव्यांगजनों को किया गया सम्मानित

By : News11 Bharat
अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस पर डीसी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  पलामू मे अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस के अवसर पर बुधवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी समीरा एस ने समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर दिव्यांगजनों के रैली को रवाना किया.इस बाद सभी कचहरी,छः मुहांन चौक होते हुए टाउन हॉल पहुंचे.टाउन हॉल में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये,यहां सभी को विभिन्न कानूनी पहलुओं के विषय पर जागरूक किया गया.इसके साथ ही कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता,मेढ़क दौड़ प्रतियोगिता,कैरम बोर्ड प्रतियोगिता एवं लूडो कंपटीशन भी आयोजित किया गया.इस अवसर पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान,नजारत उप समाहर्ता नीरज कुमार मौजूद रहे.

 विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दिव्यांगजनो को डीसी ने किया सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दिव्यांगजनो को उपायुक्त समेत अन्य पदाधिकारियों ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया.इस दौरान शिक्षक पवन कुमार गुप्ता,अविनाश कुमार तिवारी,अंतर्राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स राजेश कुमार मेहता,जन सेवक इन्देश प्रजापति,शिक्षिका आकांक्षा तिवारी,महिला पर्यवेक्षिका किरणमाला,शिक्षक संतोष प्रसाद, पलामू दिव्यांग संघ अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा,सचिव राम पुकार सिंह, कोषाध्यक्ष उमेश कुमार मेहता, संरक्षक सुरेंद्र कुमार,अनुसेवक धनंजय सिंह,पाण्डु वार्ड सदस्य जाहुल हक एवं चांदो वार्ड सदस्य सुनील उरांव को सम्मानित किया गया.इसके अलावे कई दिव्यांगजनो के बीच विभिन्न प्रकार के उपकरणों का वितरण किया गया.मौके पर उपायुक्त के अलावे अपर समाहर्ता कुंदन कुमार,डालसा के सचिव,जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रीति किस्कू,जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान,एनडीसी नीरज कुमार समेत अन्य उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: बोकारो थर्मल बेरमो: मुआवजा व नियोजन की मांग को लेकर गोविंदपुर की विस्थापित महिलाओं ने किया प्रदर्शन

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.