आनंदपुर की पूर्व प्रमुख नूतन प्यारी तोपनो का निधन, प्रखंड में शोक की लहर

नूतन प्यारी तोपनो का निधन

आनंदपुर की पूर्व प्रमुख नूतन प्यारी तोपनो का निधन, प्रखंड में शोक की लहर

आनंदपुर प्रखंड की पूर्व प्रमुख सह हारता पंचायत की पंचायत समिति सदस्य नूतन प्यारी तोपनो का रविवार को राउरकेला स्थित अपोलो अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया.

आनंदपुर की पूर्व प्रमुख नूतन प्यारी तोपनो का निधन प्रखंड में शोक की लहर

न्यूज़11 भारत 
आनंदपुर/डेस्क:
आनंदपुर प्रखंड की पूर्व प्रमुख सह हारता पंचायत की पंचायत समिति सदस्य नूतन प्यारी तोपनो का रविवार को राउरकेला स्थित अपोलो अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया. वह पिछले करीब एक सप्ताह से बीमार चल रही थीं. परिजनों के अनुसार, तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था. वहां उनकी स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए राउरकेला रेफर कर दिया था. राउरकेला के अपोलो अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार को उनका निधन हो गया. उनके निधन की खबर मिलते ही आनंदपुर प्रखंड में शोक की लहर दौड़ पड़ी. जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया. परिजनों के अनुसार, नूतन प्यारी तोपनो का अंतिम संस्कार सोमवार को उनके पैतृक आवास हारता में किया जाएगा.

संबंधित सामग्री

कल्याणपुर के ग्रामीणों ने सिमरिया विधायक को सौंपा ज्ञापन, कई समस्याओं से कराया गया अवगत

झारखंड

कल्याणपुर के ग्रामीणों ने सिमरिया विधायक को सौंपा ज्ञापन, कई समस्याओं से कराया गया अवगत

बेंती-बहेरा-कल्याणपुर पंचायत की चार जर्जर सड़कों का कालीकरण तथा पुलिया और गार्डवाल निर्माण कराने की मांग

शिक्षक दिवस कार्यक्रम में पेड़ लगने से शुरू हुआ विवाद, मारपीट में तीन लोग घायल, दोनों पक्षों ने भरनो थाने में दिया आवेदन

झारखंड

शिक्षक दिवस कार्यक्रम में पेड़ लगने से शुरू हुआ विवाद, मारपीट में तीन लोग घायल, दोनों पक्षों ने भरनो थाने में दिया आवेदन

5 सितंबर को अपग्रेड प्लस टू उच्च विद्यालय तुरीअम्बा में शिक्षक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम के दौरान हुआ विवाद

मनोहरपुर स्टेशन से गायब बाइक बीसखोली में मिली, दो घंटे में पुलिस ने सुलझाई गुत्थी

झारखंड

मनोहरपुर स्टेशन से गायब बाइक बीसखोली में मिली, दो घंटे में पुलिस ने सुलझाई गुत्थी

लावारिस हालत में मिली बाइक, जिसके बाद उसे उसके मालिक को सौंप दी गई

विकसित भारत यंग लीडरशिप डायलॉग 2026 में युवाओं की भागीदारी पर जोर

झारखंड

विकसित भारत यंग लीडरशिप डायलॉग 2026 में युवाओं की भागीदारी पर जोर

युवाओं की नेतृत्व क्षमता, रचनात्मकता और राष्ट्र निर्माण से जुड़ाव को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा

भरनो प्रखंड के परसा में पांच दिवसीय कैश मनी फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, 16 टीमें ले रही हैं हिस्सा

झारखंड

भरनो प्रखंड के परसा में पांच दिवसीय कैश मनी फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, 16 टीमें ले रही हैं हिस्सा

विजेता को 50 हजार और उपविजेता को 30 हजार रुपये नगद पुरस्कार