न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने सफाई और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए एक नया अभियान शुरू किया हैं. इस अभियान का नाम है “क्लीन टॉयलेट पिक्चर चैलेंज”. इसके तहत हाईवे पर गंदे टॉयलेट की जानकारी देने वाले यात्रियों को उनके FASTag अकाउंट में 1,000 रूपए का रिचार्ज मिलेगा. यह योजना 30 जून 2026 तक लागू रहेगी.
FASTag में 1,000 रूपए का फ्री रिचार्ज कैसे मिलेगा?
- सबसे पहले अपने फोन में Rajmargyatra ऐप का लेटेस्ट वर्जन डाउनलोड करें.
- हाईवे पर गंदे टॉयलेट की साफ फोटो खींचें और ऐप पर अपलोड करें.
- अपने नाम, स्थान का नाम, गाड़ी का नंबर (VRN) और मोबाइल नंबर दर्ज करें.
- हर गाड़ी नंबर (VRN) को 1,000 रूपए का इनाम मिलेगा, जिसने गंदे टॉयलेट की रिपोर्ट की हो.
- ध्यान रखें, यह पैसा नकद नहीं निकाला जा सकता, केवल FASTag में ही जुड़ेगा.
- यह योजना केवल उन टॉयलेट्स के लिए है, जिन्हें NHAI चलाता है- पेट्रोल पंप, ढाबे या रेस्टोरेंट के टॉयलेट शामिल नहीं हैं.
रिपोर्ट की जांच और नियम
- एक टॉयलेट के लिए दिन में केवल एक ही बार इनाम मिलेगा. अगर कई लोग एक ही दिन में उसी टॉयलेट की फोटो भेजते है तो इनाम सिर्फ सबसे पहले फोटो भेजने वाले को मिलेगा.
- फोटो Rajmargyatra ऐप के माध्यम से भेजना अनिवार्य है और फोटो में Geotag होना चाहिए.
- फोटो पर समय और तारीख अंकित होना चाहिए ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कौन सी रिपोर्ट पहले आई.
- मंत्रालय के अनुसार, नकली या पहले से भेजी गई फोटो को रिजेक्ट कर दिया जाएगा. सभी फोटो की जांच AI और अधिकारियों द्वारा की जाएगी.
Report & Get Rewarded!
— NHAI (@NHAI_Official) February 12, 2026
To enhance commuter convenience and hygiene standards across National Highways, NHAI is conducting the ‘Clean Toilet Picture Challenge’ till 30th June 2026. The initiative encourages National Highway users to report any unclean toilet facilities at Toll… pic.twitter.com/fu3cmstoSZ
यह भी पढ़े: Jharkhand Weather: झारखंड का मौसम हुआ उलझन भरा, 9 जिलों में तापमान 9 डिग्री के नीचे पहुंचा