नगर पंचायत प्रशासन के प्रयास से नया ट्रांसफार्मर स्थापित, बुधवार से शुरू होगी पेयजल आपूर्ति

नया ट्रांसफार्मर स्थापित

नगर पंचायत प्रशासन के प्रयास से नया ट्रांसफार्मर स्थापित, बुधवार से शुरू होगी पेयजल आपूर्ति

हुसैनाबाद नगर पंचायत प्रशासन के प्रयास से विद्युत विभाग ने देवरी कला स्थित सोन नदी शहरी जलापूर्ति योजना के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट क़े पास जले हुए विद्युत ट्रांसफार्मर की जगह नया ट्रांसफार्मर सफलतापूर्वक

नगर पंचायत प्रशासन के प्रयास से नया ट्रांसफार्मर स्थापित बुधवार से शुरू होगी पेयजल आपूर्ति

न्यूज़11 भारत 
पलामू/डेस्क:
हुसैनाबाद नगर पंचायत प्रशासन के प्रयास से विद्युत विभाग ने देवरी कला स्थित सोन नदी शहरी जलापूर्ति योजना के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट क़े पास जले हुए विद्युत ट्रांसफार्मर की जगह नया ट्रांसफार्मर सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया है. ट्रांसफार्मर बदलने के साथ ही पेयजल आपूर्ति बहाल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इस मौके पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुनील कुमार चौधरी, वार्ड पार्षद राजेंद्र पाल एवं राजकुमार कश्यप उपस्थित रहे.नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार भारती ने बताया कि मंगलवार रात ट्रांसफार्मर को चार्ज किया जाएगा. इसके बाद मोटर चालू कर बुधवार से नगर क्षेत्र के सभी वार्डों में नियमित पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी. गौरतलब है कि ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण करीब एक सप्ताह से जलापूर्ति ठप थी, जिससे नगरवासियों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा था. लेकिन ट्रांसफार्मर लगने क़े बाद पेय जल आपूर्ति हो पायेगी, इस मौके पर अमन भारती सहित वाटर पलांट क़े कर्मी मौजूद रहे.

संबंधित सामग्री

रिश्वत मामले में गिरफ्तार बुढ़मू अंचल के सीओ सच्चिदानंद सिन्हा भेजे गए जेल 

झारखंड

रिश्वत मामले में गिरफ्तार बुढ़मू अंचल के सीओ सच्चिदानंद सिन्हा भेजे गए जेल 

जमीन का म्यूटेशन करने के एवज में रिश्वत की मांग करने के मामले में गिरफ्तार किए गए बुढ़मू अंचल के सीओ सच्चिदानंद सिन्हा को विजिलेंस की विशेष कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है.

BREAKING: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने लौटाई अपनी सरकारी गाड़ी 

झारखंड

BREAKING: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने लौटाई अपनी सरकारी गाड़ी 

वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने अपनी सरकारी गाड़ी लौटा दी है. अंगरक्षकों और सुरक्षा में लगी गाड़ी के बाद अब मंत्री के रूप में मिली फॉर्चूनर जिसका नंबर है 9811 को कैबिनेट को वापस कर दिया है.

सुपौल में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात: 7 साल की बच्ची की कुदाल से काटकर निर्मम हत्या, ग्रामीणों ने फूंका आरोपी का घर

बिहार

सुपौल में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात: 7 साल की बच्ची की कुदाल से काटकर निर्मम हत्या, ग्रामीणों ने फूंका आरोपी का घर

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के परसरमा वार्ड-8 में सात वर्षीय बच्ची की कुदाल से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर में आग लगा दी।

अवैध पत्थर खदान पर बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की मशीनें जब्त, 6 हिरासत में

झारखंड

अवैध पत्थर खदान पर बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की मशीनें जब्त, 6 हिरासत में

सरिया अंचल क्षेत्र के बाल्हेडीह जंगल के बीच चल रहे एक अवैध पत्थर खदान पर पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त छापेमारी की है.

बढ़ी हुई नीलामी का बोझ जनता पर न पड़े, नगर निगम सुरक्षा व्यवस्था पर भी दे जवाब: बीस सूत्री अध्यक्ष रंजन कुमार दुबे

झारखंड

बढ़ी हुई नीलामी का बोझ जनता पर न पड़े, नगर निगम सुरक्षा व्यवस्था पर भी दे जवाब: बीस सूत्री अध्यक्ष रंजन कुमार दुबे

मेदिनीनगर नगर निगम द्वारा इस वर्ष डिज्नीलैंड मेला सैरात की रिकॉर्ड ₹88.50 लाख में की गई नीलामी पर बीस सूत्री अध्यक्ष रंजन कुमार दुबे ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है.