एनडीए प्रत्याशी राजेश उरांव ने अस्पताल टोली व कटहर टोली में मांगा समर्थन

एनडीए प्रत्याशी राजेश उरांव ने अस्पताल टोली व कटहर टोली में मांगा समर्थन

एनडीए प्रत्याशी राजेश उरांव ने अस्पताल टोली व कटहर टोली में मांगा समर्थन

न्यूज11  भारत

बुंडू/डेस्क: बुंडू नगर पंचायत चुनाव 2026 को लेकर चुनावी माहौल लगातार गर्माता जा रहा है. अध्यक्ष पद के एनडीए प्रत्याशी राजेश उरांव ने अपने चुनाव चिन्ह टॉर्च छाप के समर्थन में नगर पंचायत क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया. इस क्रम में उन्होंने अस्पताल टोली एवं कटहर टोली पहुंचकर मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की.

जनसंपर्क के दौरान राजेश उरांव ने स्थानीय निवासियों, महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों से आत्मीय मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया. उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों का निरंतर मिल रहा स्नेह और समर्थन उन्हें जनसेवा के लिए और अधिक प्रेरित कर रहा है.

इस मौके पर एनडीए समर्थित कार्यकर्ता भी मौजूद रहे और चुनाव प्रचार में सक्रिय भूमिका निभाई. उपस्थित नेताओं ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में विकास, पारदर्शिता और जनहित के मुद्दों पर एनडीए प्रत्याशी को व्यापक समर्थन मिल रहा है.

राजेश उरांव ने कहा, “बुंडू वासियों से मिल रहा असीम स्नेह और विश्वास मेरे लिए सबसे बड़ी पूंजी है. आप सभी का अटूट समर्थन ही मेरी कार्य-ऊर्जा का स्रोत है. आपके आशीर्वाद से ही नगर पंचायत क्षेत्र में समग्र विकास का संकल्प साकार होगा.”

जनसंपर्क अभियान के दौरान क्षेत्र में उत्साहपूर्ण वातावरण देखा गया और समर्थकों में खासा जोश नजर आया.

यह भी पढ़ें:  गावां होलीफेथ पब्लिक स्कूल में मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाया गया,बच्चों ने माल्यार्पण कर माता पिता की उतारी आरती

संबंधित सामग्री

आज रांची के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, समय से पहले निपटाएं जरूरी काम

झारखंड

आज रांची के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, समय से पहले निपटाएं जरूरी काम

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का दोहरा मिजाज, सुबह कोहरे से ठंडक, दोपहर में तेज धूप और गर्मी

झारखंड

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का दोहरा मिजाज, सुबह कोहरे से ठंडक, दोपहर में तेज धूप और गर्मी

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

झारखंड

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

झारखंड

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

श्रीश्री रामकृष्ण विवेकानन्द सेवाश्रम में वस्त्र वितरण व महाभोग का आयोजन

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

झारखंड

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार