चाईबासा के सारंडा में नक्सलियों का तांडव, कुदलीबाद में मोबाइल टावर को आग के हवाले किया

चाईबासा के सारंडा में नक्सलियों का तांडव

चाईबासा के सारंडा में नक्सलियों का तांडव, कुदलीबाद में मोबाइल टावर को आग के हवाले किया

चाईबासा के सारंडा में नक्सलियों का तांडव कुदलीबाद में मोबाइल टावर को आग के हवाले किया

रोहन निषाद/न्यूज़11 भारत 
चाईबासा/डेस्क:
पश्चिमी सिंहभूम जिला के सारंडा क्षेत्र में नक्सलियों ने एक बार फिर मोबाइल टावर को निशाना बनाया है. बुधवार को दिन में छोटानागरा थाना क्षेत्र के कुदलीबाद में नक्सलियों ने मोबाइल टावर को आग के हवाले कर दिया. सूचना के अनुसार बुधवार को दर्जनों की संख्या में नक्सलियों का जत्था गांव पहुंचा. नक्सलियों ने गांव वालों को अपने-अपने घर के अंदर जाने को कहा और टावर को आग के हवाले कर दिया. जिससे टावर के समीप स्थित विद्युत संयंत्र जलकर खाक हो गए. नक्सलियों ने ग्रामीणों को जंगल जाने से मना करते हुए, घटना को लेकर पुलिस मुखबिरी नहीं करने की चेतावनी भी दी. मामले को लेकर पुलिस द्वारा कोई पुष्टि नहीं की गई है. यह घटना बीते शनिवार को जराइकेला थाना क्षेत्र के कोलभोँगा में एयरटेल मोबाइल टावर को आग के हवाले करने और सोमवार को छोटानागरा थाना क्षेत्र के बहदा गांव स्थित एयरटेल मोबाइल टावर को आग के हवाले करने के बाद हुई है. लगातार मोबाइल टावरों को निशाना बनाने से सारंडा क्षेत्र में दूरसंचार व्यवस्था चरमरा गई है और लोग दूरसंचार व्यवस्था से कटते जा रहे हैं.

यह भी पढ़े: Jharkhand weather update: रांची में आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल, गुलाबी ठंड का हुआ आगाज

संबंधित सामग्री

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

झारखंड

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

झारखंड

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

श्रीश्री रामकृष्ण विवेकानन्द सेवाश्रम में वस्त्र वितरण व महाभोग का आयोजन

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

झारखंड

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

झारखंड

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

झारखंड

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त