न्यूज11 भारत
चाईबासा/डेस्क: पश्चिम सिंहभूम के सारंडा-टोंटो-गोइलकेरा के रूटुगुटू जंगल में कोबरा 209 बटालियन के फॉलो-अप सर्च ऑपरेशन में नक्सलियों के हथियार और विस्फोटक का बड़ा जखीरा मिला है. यह मुठभेड़ के बाद की कार्रवाई है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हथियारों में1 SLR राइफल, 1 कार्बाइन, SLR की 182 जिंदा गोलियां, मैगजीन और खाली कारतूस.
साथ ही AK-47 का एक खाली केस भी मिला है जबकि विस्फोटक में सबसे महत्वपूर्ण 4 पैकेट जिलेटिन लगभग 5 किलो, डेटोनेटर, कॉर्टेक्स वायर और अन्य विस्फोटक उपकरण होने की खबर सामने आ रही है हालांकि की इसकी आधिकारिक पुष्टि होने बाकी है.
यह भी पढ़ें: गढ़वा पुलिस को हाथ लगी बड़ी सफलता, 12 साल से पहचान बदलकर फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार