भरनो में शिवपुरी दुर्गापूजा पंडाल का राष्ट्रीय अजा आयोग सदस्य आशा लकड़ा ने किया विधिवत उद्घाटन

लोगों ने पूजा पंडालों में माथा टेककर मां से मांगी सुख-समृद्धि की दुआ

By : Admin
भरनो में शिवपुरी दुर्गापूजा पंडाल का राष्ट्रीय अजा आयोग सदस्य आशा लकड़ा ने किया विधिवत उद्घाटन

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत

भरनो/डेस्क: भरनो के स्कूल चौक शिवपुरी दुर्गा पूजा समिति के बने पूजा पंडाल का सोमवार को  राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य आशा लकड़ा एवं समिति के सदस्यों द्वारा विधिवत फ़िता काटकर उद्घाटन किया गया.जहाँ उन्हें आचार्य सुदर्शन मिश्रा एवं भारत भूषण मिश्रा के द्वारा विधि विधान से पूजा-अर्चना कराई गयी,और माता रानी के चरणों में माथा टेककर सुख समृद्धि की कामना की.वहीं पूजा समिति की ओर से उन्हें स्मृति चित्र भेंट देकर सम्मानित किया गया.इसके बाद बाजार टांड स्थित श्री विष्णु मंदिर के दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे,जहाँ आचार्य अवधेश मिश्रा एवं अंकित मिश्रा ने उन्हें पूजा अर्चना करवाया और माता रानी का चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया.इसके बाद हरिजन मुहल्ला स्थित दुर्गा मंदिर पहुँचे जहां आचार्य ऋषीकेष मिश्रा ने उन्हें विधिवत पूजा अर्चना करवायी,इसके बाद ब्लॉक चौक स्थित शक्ति क्लब दुर्गा पूजा पंडाल पहुंची जहां आचार्य गौतम मिश्रा ने उन्हें विधिवत पूजा अर्चना करवाया और माता रानी का चुनरी ओढ़ाकर एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया.

इस दौरान उन्होंने ने सभी पूजा पंडालों में मां का दर्शन कर माथा टेकते हुए राज्य व देश की तरक्की के लिए दुआएं मांगी,साथ ही क्षेत्रवासियों को नवरात्र,दशहरा और विजय दशमी की अग्रिम शुभकामनाएं भी दी.इस मौके पर मुरारी केशरी,रामानंदन शाही, बजरंग केशरी,सतीश केशरी,भगवती केशरी,अभिषेक केशरी,मनीष गुप्ता,रंजीत गुप्ता,अमित गुप्ता,बादल शाही,श्याम लाल अग्रवाल,संजय गुप्ता,मनोहर लाल केशरी,हरिशंकर शंकर शाही,श्रीकांत केशरी,पीके सिंह,सुदामा केशरी,गोपाल सिंह,विवेक केशरी,भवेश मिश्रा,बिट्टू गुप्ता,शम्भू केशरी,राजकुमार केशरी,भूषण ठाकुर,सब इंस्पेक्टर अभिनंदन कुमार,निर्मल प्रसाद,सीआई शाहिद अनवर,बीएचओ मनोज कुमार झा,विवेक कुमार सहित सभी पूजा समिति के सदस्य व श्रद्धालु मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: नाऊज गांव में सतयुगी धार्मिक स्थल बिंदु बसाईर में विधायक सुरेश बैठा ने मेला मंच का किया उद्घाटन

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.