DA लॉगिन आईडी नहीं मिलने से हुसैनाबाद अंचल में दो महीने से अधिक समय से म्यूटेशन ...

DA लॉगिन आईडी

DA लॉगिन आईडी नहीं मिलने से हुसैनाबाद अंचल में दो महीने से अधिक समय से म्यूटेशन कार्य ठप, आवेदक परेशान

हुसैनाबाद अंचल कार्यालय में विभाग की ओर से डीए (DA) लॉगिन आईडी उपलब्ध नहीं कराए जाने के कारण दो महीने से अधिक समय से म्यूटेशन (दाखिल-खारिज) का कार्य ठप पड़ा है.

da लॉगिन आईडी नहीं मिलने से हुसैनाबाद अंचल में दो महीने से अधिक समय से म्यूटेशन कार्य ठप आवेदक परेशान

न्यूज़11 भारत
पलामू/डेस्क:
हुसैनाबाद अंचल कार्यालय में विभाग की ओर से डीए (DA) लॉगिन आईडी उपलब्ध नहीं कराए जाने के कारण दो महीने से अधिक समय से म्यूटेशन (दाखिल-खारिज) का कार्य ठप पड़ा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, विभाग से अब तक डीए की लॉगिन आईडी बनकर नहीं आई है. इसके कारण म्यूटेशन से संबंधित ऑनलाइन आवेदन निर्धारित प्रक्रिया में डीए स्तर पर लंबित हो जा रहे हैं और आगे की कार्रवाई नहीं हो पा रही है. म्यूटेशन कार्य बाधित रहने से जमीन संबंधी मामलों के निष्पादन में लगातार देरी हो रही है. 

आवेदकों को बार-बार अंचल कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बताया जा रहा है कि अंचल कार्यालय की ओर से संबंधित विभाग को लॉगिन आईडी उपलब्ध कराने के लिए सूचना भेजी गई है, लेकिन अब तक विभाग से लॉगिन जारी नहीं किया गया है. विभाग से डीए लॉगिन आईडी मिलने के बाद ही लंबित म्यूटेशन आवेदनों पर आगे की कार्रवाई संभव हो सकेगी. इधर, लगातार लंबित मामलों को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ रही है. लोगों ने विभागीय अधिकारियों से जल्द डीए लॉगिन आईडी उपलब्ध कराकर म्यूटेशन कार्य सुचारू रूप से शुरू कराने की मांग की है.

संबंधित सामग्री

रिश्वत मामले में गिरफ्तार बुढ़मू अंचल के सीओ सच्चिदानंद सिन्हा भेजे गए जेल 

झारखंड

रिश्वत मामले में गिरफ्तार बुढ़मू अंचल के सीओ सच्चिदानंद सिन्हा भेजे गए जेल 

जमीन का म्यूटेशन करने के एवज में रिश्वत की मांग करने के मामले में गिरफ्तार किए गए बुढ़मू अंचल के सीओ सच्चिदानंद सिन्हा को विजिलेंस की विशेष कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है.

BREAKING: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने लौटाई अपनी सरकारी गाड़ी 

झारखंड

BREAKING: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने लौटाई अपनी सरकारी गाड़ी 

वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने अपनी सरकारी गाड़ी लौटा दी है. अंगरक्षकों और सुरक्षा में लगी गाड़ी के बाद अब मंत्री के रूप में मिली फॉर्चूनर जिसका नंबर है 9811 को कैबिनेट को वापस कर दिया है.

सुपौल में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात: 7 साल की बच्ची की कुदाल से काटकर निर्मम हत्या, ग्रामीणों ने फूंका आरोपी का घर

बिहार

सुपौल में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात: 7 साल की बच्ची की कुदाल से काटकर निर्मम हत्या, ग्रामीणों ने फूंका आरोपी का घर

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के परसरमा वार्ड-8 में सात वर्षीय बच्ची की कुदाल से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर में आग लगा दी।

अवैध पत्थर खदान पर बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की मशीनें जब्त, 6 हिरासत में

झारखंड

अवैध पत्थर खदान पर बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की मशीनें जब्त, 6 हिरासत में

सरिया अंचल क्षेत्र के बाल्हेडीह जंगल के बीच चल रहे एक अवैध पत्थर खदान पर पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त छापेमारी की है.

बढ़ी हुई नीलामी का बोझ जनता पर न पड़े, नगर निगम सुरक्षा व्यवस्था पर भी दे जवाब: बीस सूत्री अध्यक्ष रंजन कुमार दुबे

झारखंड

बढ़ी हुई नीलामी का बोझ जनता पर न पड़े, नगर निगम सुरक्षा व्यवस्था पर भी दे जवाब: बीस सूत्री अध्यक्ष रंजन कुमार दुबे

मेदिनीनगर नगर निगम द्वारा इस वर्ष डिज्नीलैंड मेला सैरात की रिकॉर्ड ₹88.50 लाख में की गई नीलामी पर बीस सूत्री अध्यक्ष रंजन कुमार दुबे ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है.