सुमित कुमार पाठक/न्यूज़11 भारत
पतरातू/डेस्क: रामगढ़ जिले के पतरातू प्रखंड क्षेत्र में लगातार बारिश होने से जनजीवन प्रभावित हुआ है. लगातार बारिश होने के कारण प्रखंड सह अंचल कार्यालय और विधायक कार्यालय के समीप वर्षा का पानी कीचड़ में तब्दील हो गया है. जिससे विधायक कार्यालय में आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वहीं विधायक कार्यालय महीना में एक या दो बार ही खुलता है, तब भी कई लोगों को इससे परेशानी होती है. इसमें विधायक कार्यालय में बड़े-बड़े पत्रकार को रिपोर्टिंग करने में दिक्कते हो रही है. जबकि यह विधायक कार्यालय महीने में एक या दो बार ही खुलता है.
यह भी पढ़े: भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में सेवा पखवाड़ा के निमित्त बैठक शुरू