रवि सिन्हा/न्यूज़11 भारत
गिरिडीह/डेस्क: डुमरी के ससारखो लक्ष्मी चौक मैदान में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया है. जो 26 सितंबर से 28 सितंबर तक डे नाइट क्रिकेट मैच खेला जाएगा. इसका उद्घाटन गिरिडीह लोकसभा सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने फीता काटकर किया है. इस दौरान वे हाथों में बल्ला थाम कर क्रिकेट खेलते भी नजर आए. इस टूर्नामेंट में 16 टीमों ने हिस्सा लिया है. जहाँ पहला मैंच संत हरिवंश क्लब भंडारो और किंग्स इलेवन गुलीडाडी के बीच खेला गया. मैंच में विजेता टीम को प्राइज 25 हजार रूपये और ट्राफी जबकि उप विजेता टीम को 15 हजार रूपये और ट्राफी दी जाऐगी. क्रिकेट टुर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी जबकि बिशिष्ट अथिति के रूप में जिला परिषद सदस्य सह आयोजक प्रदीप मंडल उपस्थित हुए. मैंच को लेकर सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर सभी सांसदों को अपने क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन करने का निर्देश दिया गया है.
जिसका मुख्य उद्देश्य है युवाओं को एकत्रित करना और युवाओं को खेल के प्रति रूचि बढ़ाना. जिससे खिलाड़ियों को एक मंच पर लाया जा सके. उन्होंने कहा कि गिरिडीह लोकसभा में इसकी शुरुआत हो गई है. जहां फुटबॉल, क्रिकेट, वॉलीबॉल, हॉकी, तीरंदाजी और एथलेटिक्स, कबड्डी को बढ़ावा देना इसका मुख्य उद्देश्य है. इसकी शुरुआत 21 सितंबर से हुई है जो 25 दिसंबर तक चलेगा. जबकि 25 दिसंबर को इसका आगाज गिरिडीह और बेरमो में किया जाएगा. जहां भाग लेने वाले खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन भी किया जाएगा और भारत सरकार से उसे मदद भी मिलेगी. वही इस आयोजन से खेलाडियों और खेल प्रेमियों में काफी उत्साह का महौल देखा गया. इस दौरान मैंच आयोजक के अध्यक्ष मुकेश कुमार मंडल सचिव कैलाश दास कोषाध्यक्ष अमृत राय डुमरी अंचलाधिकारी शशिभूषण वर्मा आजसू के जिला अध्यक्ष गुड्डू यादव मुखिया संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुबोध यादव मुखिया अनिल रजक,कमलापति मंडल सहित दुर्योधन महतो,भाजपा नेता सुरेन्द्र साव,यशोदा देवी व अन्य लोग मौजूद थें.
यह भी पढ़े: हैदराबाद: ED की 9 जगहों पर छापेमारी, अवैध सरोगेसी रैकेट का भंडाफोड़; कई जोड़े बने शिकार