न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: गोड्डा से लोकसभा सांसद निशिकांत दुबे ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरन को देवघर, दुमका तथा गोड्डा जिले में एम्बुलेंस की व्यवस्था को लेकर पत्र लिखा है. सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए निशिकांत दुबे ने कहा कि मैंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को देवघर, दुमका तथा गोड्डा जिले में एम्बुलेंस की व्यवस्था पर पत्र लिखा है.
1. पिछले 20 वर्षों में सांसद/ विधायक निधि से कितने एम्बुलेंस किन - किन जनप्रतिनिधियों के फंड से ख़रीदा गया तथा उन एम्बुलेंस के हालात क्या हैं?
2. झारखंड सरकार ने पिछले 20 सालों में इन ज़िलों में कितने एम्बुलेंस सेवा दी उनके हालात क्या हैं?
3. CSR फंड से पिछले 20 सालों में इन ज़िलों में कितने एम्बुलेंस किन किन अस्पतालों या सामाजिक संस्थाओं को मिले उनके हालात क्या हैं? इन एंबुलेंस में 15 एम्बुलेंस मैंने भी समय समय पर गोड्डा, देवघर, दुमका जिला प्रशासन को उपलब्ध करवाया है. सभी की जानकारी तथा जांच ज़रूरी है.
यह भी पढ़ें- उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से किया इंडोर स्टेडियम का लोकार्पण