मोराबादी वेंडर मार्केट में बड़ा हादसा टला, 33 हजार वोल्ट के तार पर गिरा विशाल पेड़

मोराबादी वेंडर मार्केट में बड़ा हादसा टला, 33 हजार वोल्ट के तार पर गिरा विशाल पेड़

मोराबादी वेंडर मार्केट में बड़ा हादसा टला 33 हजार वोल्ट के तार पर गिरा विशाल पेड़

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
रांची के मोराबादी वेंडर मार्केट इलाके में गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक विशाल पेड़ टूटकर 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन पर गिर गया, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि पेड़ के तार पर गिरने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है और यदि पेड़ नीचे गिरता है तो जान-माल का भारी नुकसान होने की आशंका है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के बाद स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और प्रशासन को इसकी सूचना दी, लेकिन शिकायत किए जाने के करीब पांच घंटे बाद भी मौके पर न तो बिजली विभाग की टीम पहुंची और न ही पेड़ को हटाने की कोई कार्रवाई शुरू की गई.

स्थानीय लोगों ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन पर लटका हुआ पेड़ कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है. वेंडर मार्केट होने के कारण यहां दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रहती है, ऐसे में खतरा और भी बढ़ गया है.

लोगों ने प्रशासन और बिजली विभाग से तत्काल हस्तक्षेप कर पेड़ को सुरक्षित तरीके से हटाने तथा इलाके को सुरक्षित घोषित करने की मांग की है. उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो किसी भी अप्रिय घटना की पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी. फिलहाल, स्थानीय लोगों में भय का माहौल है और सभी की निगाहें प्रशासन की त्वरित कार्रवाई पर टिकी हुई हैं.

यह भी पढ़ें: नरसिंहपुर पथरा पंचायत के ग्राम मैरा में नई सड़क का शिलान्यास, ग्रामीणों को कीचड़ से मिलेगी मुक्ति
 
संबंधित सामग्री

हाईकोर्ट अधिवक्ता बबन प्रसाद फायरिंग कांड में बड़ी सफलता, रातू पुलिस ने शूटर समेत दो आरोपियों को दबोचा

झारखंड

हाईकोर्ट अधिवक्ता बबन प्रसाद फायरिंग कांड में बड़ी सफलता, रातू पुलिस ने शूटर समेत दो आरोपियों को दबोचा

गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, शस्त्र लाइसेंस की पूरी प्रक्रिया हुई डिजिटल

देश-विदेश

गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, शस्त्र लाइसेंस की पूरी प्रक्रिया हुई डिजिटल

रांची के लालपुर में गर्ल्स हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरकर युवती की मौत, हादसा या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

झारखंड

रांची के लालपुर में गर्ल्स हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरकर युवती की मौत, हादसा या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

रांची के पीपी ज्वेलर्स में 65.42 लाख की बड़ी चोरी, कार से आए चोर लाखों के जेवरात लेकर फरार

झारखंड

रांची के पीपी ज्वेलर्स में 65.42 लाख की बड़ी चोरी, कार से आए चोर लाखों के जेवरात लेकर फरार

पुलिस एसोसिएशन और पुलिस मेंस एसोसिएशन में ठनी , प्रदेश संयुक्त सचिव पर दुष्प्रचार का आरोप

झारखंड

पुलिस एसोसिएशन और पुलिस मेंस एसोसिएशन में ठनी , प्रदेश संयुक्त सचिव पर दुष्प्रचार का आरोप