कारोबारी विनय सिंह से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क का खुलासा, करोड़ों के संदिग्ध ...

कारोबारी विनय सिंह से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क का खुलासा, करोड़ों के संदिग्ध लोन व अवैध निवेश की मिली जानकारी

कारोबारी विनय सिंह से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क का खुलासा करोड़ों के संदिग्ध लोन व अवैध निवेश की मिली जानकारी 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को शराब घोटाला व जमीन घोटाले की जांच के दौरान व्यवसायी विनय सिंह के संदिग्ध लोन और अवैध निवेश की जानकारी मिली है. ACB की जांच में विनय सिंह से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के नेटवर्क का भी पता चला है. जांच एजेंसी को संदिग्घ लोन और अवैध निवेश के जो तथ्य प्राप्त हुए हैं, उसके अनुसार इसमें वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी व प्रभावशाही सरकारी संपर्क शामिल है. ऐसा पता चला है कि व्यवसायी विनय सिंह ने इन सबका दुरुपयोग करके अवैध आर्थिक लाभ हासिल किया है.

ACB की प्रारंभिक जांच में मनी ट्रेल की पुष्टि 
ACB के एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि जांच में जानकारी मिली है कि विनय सिंह ने अपनी निजी कंपनी M/s SS Motogen Pvt Ltd के के माध्यम से करोड़ों रुपए के संदिग्ध लोन और फर्जी पूंजी इन्वेस्ट किए, ताकि अर्जित की गई अवैध संपत्ति को वैध दिखाया जा सके. ACB की प्रारंभिक जांच में मनी ट्रेल की पुष्टि हुई है. निजी कंपनी के जरिए अवैध धनराशि को विभिन्न खातों और संपत्तियों में घुमाकर निवेश किया गया. बैंक के लेन-देन और डिजिटल डेटा की जांच से एजेंसी को मनी ट्रेल की जानकारी प्राप्त हुई है. वहीं, फॉरेंसिक अकाउंटिंग से जानकारी मिली है कि विनय सिंह कि कंपनी का वास्तविक उद्देश्य बिजनेस नहीं, बल्कि काले धन की परतें बनाना (Layering) था.

ये भी पढ़ें- घाटशिला उपचुनाव: स्कॉर्पियो पर चढ़कर प्रचार करने पर जयराम महतो को शोकॉज नोटिस जारी
 
संबंधित सामग्री

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

झारखंड

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

झारखंड

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

श्रीश्री रामकृष्ण विवेकानन्द सेवाश्रम में वस्त्र वितरण व महाभोग का आयोजन

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

झारखंड

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

झारखंड

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

झारखंड

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त