बुंडू में विधायक विकास कुमार मुंडा ने किया दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, माँ से लिया आशीर्वाद

बुंडू में विधायक विकास कुमार मुंडा ने किया दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, माँ से लिया आशीर्वाद

बुंडू में विधायक विकास कुमार मुंडा ने किया दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन माँ से लिया आशीर्वाद

अमित दत्ता/न्यूज़11 भारत
बुंडू/डेस्क
:  नवरात्र के शुभ अवसर पर तमाड़ विधायक विकास कुमार मुंडा ने रविवार को बुंडू प्रखंड क्षेत्र में दुर्गा पूजा पंडालों का उद्घाटन किया. पूजा की शुरुआत से पहले ही उन्होंने विभिन्न स्थलों पर जाकर पंडालों का पट्ट उद्घाटन करते हुए मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया. इस दौरान विधायक ने इंकलाब क्लब, कुम्हार टोली समेत आसपास के कई पूजा पंडालों का भ्रमण किया और श्रद्धालुओं के साथ देवी माँ के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त किया.

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे. विधायक के साथ उनके सहयोगी प्रदीप कुमार मुंडा, बासु सेठ, सजल कुंडू, सूरज उरांव सहित कई स्थानीय प्रतिनिधि एवं ग्रामीण भी मौके पर मौजूद रहे. सभी ने इस धार्मिक अवसर पर एकजुट होकर मां दुर्गा से क्षेत्र की खुशहाली, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की.दर्शन उपरांत विधायक मुंडा ने कहा कि नवरात्र केवल धार्मिक उत्सव ही नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे के संदेश को भी आगे बढ़ाता है.

उन्होंने कहा कि मां दुर्गा की असीम कृपा से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और लोगों को नई दिशा मिलती है. उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि माँ की कृपा से समाज में सुख, शांति, सौहार्द और प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा.पूरे इलाके में दुर्गा पूजा की धूम देखी जा रही है. भव्य पंडालों और सुंदर सजावट ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया है. वहीं, सुरक्षा एवं प्रशासनिक दृष्टिकोण से भी स्थानीय प्रशासन ने आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की है ताकि श्रद्धालु शांति और भक्ति के साथ पूजा का आनंद ले सकें.

संबंधित सामग्री

तमाड़ में तीन मासूम अनाथ: प्रशासन की संवेदनहीनता पर सवाल, विधायक विकास कुमार मुंडा ने लिया संज्ञान

झारखंड

तमाड़ में तीन मासूम अनाथ: प्रशासन की संवेदनहीनता पर सवाल, विधायक विकास कुमार मुंडा ने लिया संज्ञान

JLKM ने बुंडू नगर निकाय चुनाव में स्वतंत्र उम्मीदवार रितेश पातर को दिया समर्थन

झारखंड

JLKM ने बुंडू नगर निकाय चुनाव में स्वतंत्र उम्मीदवार रितेश पातर को दिया समर्थन

महाशिवरात्रि पर बुंडू में उमड़ा आस्था का सैलाब, भव्य शिव बरात से गूंजा नगर

झारखंड

महाशिवरात्रि पर बुंडू में उमड़ा आस्था का सैलाब, भव्य शिव बरात से गूंजा नगर

एनडीए प्रत्याशी राजेश उरांव ने अस्पताल टोली व कटहर टोली में मांगा समर्थन

झारखंड

एनडीए प्रत्याशी राजेश उरांव ने अस्पताल टोली व कटहर टोली में मांगा समर्थन

बुंडू नगर के विकास की नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़े राजेश उरांव, सुदेश कुमार महतो का मिला पूर्ण समर्थन

झारखंड

बुंडू नगर के विकास की नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़े राजेश उरांव, सुदेश कुमार महतो का मिला पूर्ण समर्थन