मुमताज अहमद/न्यूज11 भारत
खलारी/डेस्क: डकरा स्थित अंबेडकर पार्क में जिला परिषद रांची डीएमएफटी योजना अंतर्गत अंबेडकर पार्क एवं लाइब्रेरी निर्माण कार्य का शिलान्यास शुक्रवार को किया गया. इस अवसर पर कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा एवं स्थानीय मुखिया सुनिता देवी ने संयुक्त रूप से शिलापट्ट का अनावरण कर निर्माण कार्य की आधारशिला रखी. इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत में विधायक सुरेश कुमार बैठा द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. इसके बाद डीप बोरिंग कार्य के लिए नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया. मौके पर विधायक सुरेश कुमार बैठा ने कहा कि अंबेडकर पार्क और लाइब्रेरी के निर्माण से क्षेत्र के लोगों, खासकर युवाओं और छात्रों को काफी लाभ मिलेगा. इससे सामाजिक और शैक्षणिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा. कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि समीम बड़ेहार, विक्की सिंह, राजेश सिंह मिंटू, इंदिरा देवी, साबीर अंसारी, तनवीर आलम, रोशन लाल, बशीर अंसारी, बाबू खान, प्रदीप उरांव, राजकुमार उरांव, मुन्ना देवी, सुधा झा, इकबाल खान, रविंद्र बैठा, मोहम्मद इकबाल खान, संजय कुमार राम, सागर राम, रामदेव राम, नरेश सेठ, ध्वजा राम धोबी, नारद राम, अनूप कुमार रजक, जगदीश गंझू, भोला बघेल, कन्हाई पासी, देवपाल मुंडा, रामपरीखा राम, लाल मुनी दास, अमरलाल सतनामी, नागेश्वर महतो सहित कई लोग मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: महेशपुर में जीटी रोड किनारे पेड़ काटे जाने का मामला, कतरास के राजा और जनप्रतिनिधि के हस्तक्षेप की चर्चा