न्यूज11 भारत
बुढ़मू/डेस्क: प्रखंड के नाऊज गांव में सतयुगी धार्मिक स्थल बिंदु बसाईर में सोमवार को विशेष पूजा अर्चना सह मेले का आयोजन किया गया. मेला मंच का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया. मेला के पूर्व ऐतिहासिक बिंदु बसाईर में ग्रामीणों द्वारा विधिवत पूजा अर्चना किया गया.मेले में अपने संबोधन में विधायक ने कहा की बिंदु बसाईर आनेवाले समय में राज्य के महत्वपूर्ण पर्यटन केंद्र बनेगा इसके लिये उन्होंने बिंदु टोंगरी में अपने मद से शेड निर्माण कराने की घोषणा किया साथ ही कहा की बिंदु बसाईर सात भाइयों और एक बहन के अटूट प्रेम बलिदान की जीवंत उदाहरण है जो सतयुग से प्रत्यक्ष रूप से मौजूद है.मेले में विशिष्ट अतिथि के रूप में मुखिया अनूपा उरांव, बबलू उरांव,भाजपा के स्वामी देवेन्द्र प्रकाश,विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी,शमीम बाड़े हार,धर्मगुरू महेंद्र मुंडा,ग्राम प्रधान बसंत पाहन आदि उपस्थित हुए.मेले में मिठाई,खेल,कृषि उपकरणों की जमकर बिक्री हुईए.सफल आयोजन में मनोज मुंडा,बिरसा मुंडा,कैलाश मुंडा आदि का सराहनीय योगदान रहा
यह भी पढ़ें: पतरातू में वैदिक मन्त्रोच्चार के बीच मां दुर्गा के पट खुले, पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी