संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत
चांडिल/डेस्क: चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के कुकडु में आज ईचागढ़ के विधायक सबिता महतो ने आठ लेम्प्स भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन नारियल फोड़कर व शिला पट का अनावरण कर किया.विधायक सबिता महतो ने कहा कि लगभग 35 लाख प्रति लेम्प्स के हिसाब से नीमडीह में तीन, कुकडु में तीन ईचागढ़ में एक व चांडिल में तीन लेम्प लगभग 3,20 करोड़ की लागत से आठ लेम्प्स का निर्माण होगा. वही उन्होंने संवेदक को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य मे गुणवत्तापूर्ण कार्य हो एवम इसे ससमय पूरा किया जाय.
यह भी पढ़ें: अमर बाउरी और आदित्य साहू लापता भाई-बहन के परिवार से मिला, रांची पुलिस को गंभीर प्रयास करने की दी नसीहत