रवि सिन्हा/न्यूज11 भारत
डुमरी/डेस्क: डुमरी प्रखंड मुख्यालय सभागार में विधायक जयराम महतो ने झारखंड आंदोलनकारी के बीच गमछा देकर और प्रमाण पत्र बांटे. इस दौरान उन्होंने कहा कि झारखंड विधानसभा में अगर झारखंड आंदोलनकारियों की बात कोई मजबूती से उठा सकता है तो वह जय राम महतो है. विधायक ने कहा कि उनके अलावा झारखंड सरकार को कोई भी नहीं हिला सकता है. विधानसभा शीत कालीन सत्र में झारखंड आंदोलनकारी के लिए उचित पेंशन उनके बच्चों के लिए 5% आरक्षण और झारखंड के सभी सरकारी अस्पतालों में फ्री इलाज की मांग को रखने की बात कही है.
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि जो झारखंड आंदोलनकारी अपने जीवन के बहुमूल्य 30 साल झारखंड राज्य को अलग दर्जा दिलाने के लिए आंदोलन किए हैं उन्हें उचित सम्मान देना सरकार का काम है. कार्यक्रम में दर्जनों लोगों के बीच झारखंड आंदोलनकारी का प्रमाण पत्र और गमछा बांटा गया. इस दौरान प्रमाण पत्र लेने वालों में अजीत कुमार, सतीश साहू, लालमणि साव, डूमचंद महतो, डेगनारायण महतो, प्रशांत जायसवाल, महावीर महतो, दुलारचंद महतो, धनेश्वर विद्यार्थी, लखन ठाकुर, हरिचरण महतो, निर्मल महतो, ताराचंद महतो सहित बड़ी संख्या में झारखंड आंदोलनकारी मौजूद थे. वहीं कार्यक्रम में डुमरी अंचल अधिकारी शशि भूषण वर्मा प्रमुख उषा देवी सहित अन्य लोग मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: उत्पाद विभाग ने पलामू में अवैध शराब रैकेट पर की बड़ी कार्रवाई, हरिहरगंज में 400 लीटर स्प्रिट बरामद, एक गिरफ्तार