मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने हटिया के सुलंकी चौक पर की सभा , प्रचार अभियान में हुई शामिल

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने हटिया के सुलंकी चौक पर की सभा , प्रचार अभियान में हुई शामिल

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने हटिया के सुलंकी चौक पर की सभा  प्रचार अभियान में हुई शामिल

न्यूज11 भारत

रांची/डेस्क: निकाय चुनाव की तारीख जैसे जैसे नजदीक आ रही है वैसे वैसे चुनावी तापमान बढ़ता जा रहा है. रांची नगर निगम चुनाव में कांग्रेस समर्थित मेयर उम्मीदवार रमा खलखो के पक्ष में राज्य की कृषि , पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की प्रचार अभियान में शामिल हो गई हैं.  मेयर पद के लिए उम्मीदवार रमा खलखो के समर्थन में मंत्री ने हटिया सुलंकी चौक पर प्रचार अभियान शामिल होने के साथ चुनावी सभा को संबोधित किया. मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि चुनाव समर में कांग्रेस समर्थित मेयर उम्मीदवार रमा खलखो को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है. ये चुनाव कोई राजनीतिक या धार्मिक चुनाव नहीं है, बल्कि ये चुनाव साफ-सुथरी,  व्यवस्थित और विकसित शहर बनाने का है. हां ये बात जरूर है कि दलों ने अपना समर्थन उम्मीदवारों को दिया है.

इस लिए रांची की जनता को ऐसे उम्मीदवार का चयन करना है जो जनता के सुख - दुःख को समझता हो, जिसे रांची शहर के विकास का अनुभव रहा हो, जो सभी पार्षदों को साथ लेकर चलने की क्षमता के साथ अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल से काम करने की समझ रखता हो. उन्होंने कहा कि रमा खलखो डोमिसाइल आंदोलन से उपजी हुई संघर्षशील नेत्री है. पहले भी उन्होंने रांची शहर को संवारने का काम किया है. एक बार फिर से उन्हें मौका दे कर रांची की तकदीर और तस्वीर बदलनी है. इस मौके पर बेलस तिर्की, ऋषिकेश सिंह, एडवोकेट अमृत सिंह, आरिफ खान,  निकोदिन टूटी, बबलू शुक्ला, ज्योतिष कुजूर उर्फ मोगो सहित अन्य उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: जनता को नहीं है राज्य पुलिस पर भरोसा, पुलिस के वरीय अधिकारी ही हैं आरोपी

संबंधित सामग्री

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

झारखंड

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

झारखंड

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

श्रीश्री रामकृष्ण विवेकानन्द सेवाश्रम में वस्त्र वितरण व महाभोग का आयोजन

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

झारखंड

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

झारखंड

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

झारखंड

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त