न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः- झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री के बेटे का एक वीडियो सोशल मीडिया में कापी वायरल हो रहा है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे कृष चलती हुई महिंद्रा XUV कार के सनरूफ से बाहर निकल कर खड़ा दिखाई दे रहे हैं. ये हरकत मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत दंडनीय अराध मानी जाती है. जिसमें एक से 10 हजार रुपए तक का जुर्माना व 6 महीने तक की जेल का प्रावधान का नियम है.
मामले के तुल पकड़ने के बाद रांची उपायुक्त ने ट्वीट कर कहा कि उन्होने इस घटना का संज्ञान लिया है और जिला परिवहन पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है. रांची पुलिस को टैग करते हुए पूरे मामले की रिपोर्ट भी मांगी है.
झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के बेटे का चलान कटने की खबर आ रही है. एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद कारवाई की गई. बता दें कि इरफान अंसारी का बेटा वीडियो में युवक चलती हुई महिंद्रा XUV कार के सनरूफ से बाहर निकलकर खड़ा दिखाई दे रहा है. रांची डीसी के निर्देश पर मंजू नाथ भजन्त्री के निर्देश पर हुई कार्रवाई. इस मामले में मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 177, 179(1), 192, 190 और 194B के तहत कार्रवाई की गई और युवक पर कुल 3,650 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया है.
ये भी पढ़ेंः- Explainer: बिहार चुनाव में ये है जातियों का समीकरण, किस पार्टी का कितना वोटर आइए जानते हैं..