न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड विधान सभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में बिहार विधान परिषद की बाल संरक्षण एवं महिला सशक्तिकरण समिति के सदस्यों ने शिष्टाचार मुलाकात की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री को उन्होंने बिहार विधान परिषद की बाल संरक्षण एवं महिला सशक्तिकरण समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया. समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री के समक्ष कहा कि उन्होंने झारखंड विधान सभा परिभ्रमण के अवसर पर झारखंड विधान सभा की महिला बाल विकास समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की तथा एक-दूसरे के कार्यों के अनुभव भी साझा किए. मौके पर झारखंड विधान सभा की महिला बाल विकास समिति की सभापति विधायक कल्पना सोरेन उपस्थित रहे. मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में बिहार विधान परिषद की बाल संरक्षण एवं महिला सशक्तिकरण समिति की अध्यक्ष डॉ० कुमुद वर्मा, सदस्य रीना यादव, मुन्नी देवी एवं निवेदिता सिंह सहित अन्य शामिल थे.
ये भी पढ़ें- स्पीकर रबीन्द्र नाथ महतो से मिले CM हेमंत सोरेन, "JHARKHAND RISING A GLOBAL STORY" पुस्तक की भेंट