झारखंड विधानसभा का बजट सत्र संपन्न, 1.58 लाख करोड़ का बजट पारित

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र संपन्न, 1.58 लाख करोड़ का बजट पारित

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र संपन्न 158 लाख करोड़ का बजट पारित

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 18 फरवरी से 18 मार्च तक शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया. सत्र की शुरुआत 18 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण के साथ हुई. इस सत्र की खास बात यह रही कि पहली बार राज्यपाल के अभिभाषण पर विपक्ष की ओर से कोई संशोधन प्रस्ताव नहीं लाया गया. कुल 17 कार्य दिवसों तक चला यह सत्र अधिकांश समय सुचारु रूप से संचालित हुआ और केवल एक बार कुछ मिनटों के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी.

सत्र के शुरुआती 10 कार्य दिवसों तक विपक्ष, विशेषकर बीजेपी, अपेक्षाकृत शांत नजर आई और किसी प्रकार का कार्य स्थगन प्रस्ताव पेश नहीं किया गया. इतना ही नहीं, पहली बार प्रमुख विपक्षी दल के एक विधायक ने अपना कटौती प्रस्ताव भी वापस ले लिया. इस दौरान राज्य सरकार ने 1 लाख 58 हजार करोड़ रुपये का बजट पारित कराया. साथ ही वित्त वर्ष 2025-26 के लिए तीसरा अनुपूरक बजट भी सदन से मंजूर किया गया.

विधानसभा ने विनियोग विधेयक और झारखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक 2026 को भी पारित किया. इसके अलावा VB-GRAMG के खिलाफ सदन में एक प्रस्ताव भी पारित हुआ. हालांकि, सत्र के दौरान एक छोटा सा व्यवधान तब देखने को मिला जब मांडू विधायक को कुछ मिनटों के लिए मार्शल आउट किया गया. सत्र के अंतिम दिन 48 गैर-सरकारी संकल्प पेश किए गए. कुल मिलाकर, यह बजट सत्र अपेक्षाकृत शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रहा, जिसमें विधायी कार्य सुचारु रूप से संपन्न हुए.

ये भी पढ़ें- ग्रामीण विकास विभाग टेंडर घोटाला मामले में ED की कार्रवाई तेज, 14 नए आरोपी शामिल
 
संबंधित सामग्री

ईद व रामनवमी को लेकर देवरी थाने में शांति समिति की बैठक, भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील

झारखंड

ईद व रामनवमी को लेकर देवरी थाने में शांति समिति की बैठक, भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील

लेस्लीगंज के डबरा मोड़ पर भीषण सड़क हादसा, ससुराल आए युवक की मौत, तीन अन्य गंभीर रूप से घायल

झारखंड

लेस्लीगंज के डबरा मोड़ पर भीषण सड़क हादसा, ससुराल आए युवक की मौत, तीन अन्य गंभीर रूप से घायल

विधायक नवीन जायसवाल की बेटी की शादी में शामिल होकर राज्यपाल ने नवदम्पती को दिया सुखमय जीवन का आशीर्वाद

झारखंड

विधायक नवीन जायसवाल की बेटी की शादी में शामिल होकर राज्यपाल ने नवदम्पती को दिया सुखमय जीवन का आशीर्वाद

Breaking: पूर्व मंत्री बंधु तिर्की से जुड़े मारपीट मामले में MP/MLA की विशेष कोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला 25 मार्च को

झारखंड

Breaking: पूर्व मंत्री बंधु तिर्की से जुड़े मारपीट मामले में MP/MLA की विशेष कोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला 25 मार्च को

चैती छठ को लेकर तैयारियां तेज, व्रतियों को मिलेंगी सभी सुविधाएं : नपं अध्यक्ष

झारखंड

चैती छठ को लेकर तैयारियां तेज, व्रतियों को मिलेंगी सभी सुविधाएं : नपं अध्यक्ष