बोकारो के ईएसएच इस्पात फैक्ट्री मालिक को रंगदारी की धमकी, व्हाट्सएप पर मिला मैसेज

बोकारो के ईएसएच इस्पात फैक्ट्री मालिक को रंगदारी की धमकी, व्हाट्सएप पर मिला मैसेज

बोकारो के ईएसएच इस्पात फैक्ट्री मालिक को रंगदारी की धमकी व्हाट्सएप पर मिला मैसेज

न्यूज11 भारत
बोकारो/डेस्क:
बोकारो जिले के बालीडीह इंडस्ट्रियल एरिया में एक बार फिर अपराधियों ने उद्योगपति को निशाना बनाते हुए रंगदारी की मांग की है. इस घटना के बाद पूरे औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, ईएसएच इस्पात प्राइवेट लिमिटेड के मालिक संजय राय को 15 मार्च की दोपहर एक अज्ञात मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप पर धमकी भरा संदेश मिला. मैसेज में उनसे मोटी रकम की मांग की गई और चेतावनी दी गई कि मांग पूरी नहीं करने पर गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. संदेश में यह भी दावा किया गया कि संजय राय और उनके परिवार की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है.

घटना के बाद संजय राय ने इसकी लिखित शिकायत बालीडीह पुलिस से की. शिकायत के आधार पर बुधवार को पुलिस ने संबंधित मोबाइल नंबर के धारक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने टेक्निकल सेल की मदद ली है, ताकि आरोपियों की पहचान और लोकेशन का पता लगाया जा सके. गौरतलब है कि बालीडीह और आसपास के क्षेत्रों में रंगदारी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. हाल ही में निर्माणाधीन बीएमडब्ल्यू प्रोजेक्ट से जुड़े कर्मचारियों से भी रंगदारी मांगी गई थी. इसके अलावा एक स्क्रैप और शराब व्यवसायी को भी रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है. लगातार बढ़ती इन आपराधिक घटनाओं ने बालीडीह ओपी और बीएस सिटी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय उद्यमियों ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है.

ये भी पढ़ें- ग्रामीण विकास विभाग टेंडर घोटाला मामले में ED की कार्रवाई तेज,  बनाए गए 14 नए आरोपी 

संबंधित सामग्री

ईद व रामनवमी को लेकर देवरी थाने में शांति समिति की बैठक, भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील

झारखंड

ईद व रामनवमी को लेकर देवरी थाने में शांति समिति की बैठक, भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील

लेस्लीगंज के डबरा मोड़ पर भीषण सड़क हादसा, ससुराल आए युवक की मौत, तीन अन्य गंभीर रूप से घायल

झारखंड

लेस्लीगंज के डबरा मोड़ पर भीषण सड़क हादसा, ससुराल आए युवक की मौत, तीन अन्य गंभीर रूप से घायल

विधायक नवीन जायसवाल की बेटी की शादी में शामिल होकर राज्यपाल ने नवदम्पती को दिया सुखमय जीवन का आशीर्वाद

झारखंड

विधायक नवीन जायसवाल की बेटी की शादी में शामिल होकर राज्यपाल ने नवदम्पती को दिया सुखमय जीवन का आशीर्वाद

Breaking: पूर्व मंत्री बंधु तिर्की से जुड़े मारपीट मामले में MP/MLA की विशेष कोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला 25 मार्च को

झारखंड

Breaking: पूर्व मंत्री बंधु तिर्की से जुड़े मारपीट मामले में MP/MLA की विशेष कोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला 25 मार्च को

चैती छठ को लेकर तैयारियां तेज, व्रतियों को मिलेंगी सभी सुविधाएं : नपं अध्यक्ष

झारखंड

चैती छठ को लेकर तैयारियां तेज, व्रतियों को मिलेंगी सभी सुविधाएं : नपं अध्यक्ष