मनीष मंडल/न्यूज 11 भारत
बेंगाबाद/डेस्क: गिरिडीह जिले के बेंगाबाद प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सोनबाद पंचायत के बलीडीह गांव में मंगलवार की सुबह छाता मेला की तैयारी को लेकर एक बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि चंद्रकांत मंडल ने किया इस दौरान उन्होंने ने बताया किया कि यह छाता मेला सैकड़ो वर्ष पूर्व से इस बलिडीह गांव में आयोजित की जा रही है इस बार मेला दो दिनों तक रहेगा। इस मेला से महदईया, सोनबाद, गादी , बालीडीह , जमुनियाटांड़, शहरपुरा, भंडारीडीह, ख़ुट्टाबांध, बघरा, डोमापहाड़ी सहित आस पड़ोस के दर्जनाधिक गांव के लोग इस मेला में लोग शामिल होते हैं यहां पर छोटी-छोटी दुकानें होती है ग्रामीण क्षेत्र के बड़े - बच्चे इस मेले का आनंद लेते हैं
वहीं लोगों ने बताया कि इस मेला में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर छाता मेला पूजा कमेटी बनाई जाती है जिसमें अध्यक्ष सचिव के साथ दर्जनाधिक सदस्य रहते हैं साथ ही पुलिस प्रशासन की टीम भी मौजूद रहती है वहीं बड़ी-बड़ी लाइटिंग की व्यवस्था की गई है और इसी की तैयारी को लेकर आज एक बैठक की गई है जहां पर मुख्य रूप से सोनबाद पंचायत मुखिया प्रतिनिधि चंद्रकांत मंडल, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि अजीत सिंह,पूर्व मुखिया संजय कुमार, पूर्व पंचायत समिति सदस्य दिवाकर सोनार, भंडारीडीह पंचायत के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि राजेश कुमार, जदयू नेता सरयू गोप, झामुमो नेता सहदेव मुर्मू, प्रकाश राय, रवि कुमार मंडल, डोमन मंडल, धनेश्वर मंडल, नरेश शर्मा सहित सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद थे.