सुरेन्द्र कुमार/न्यूज11 भारत
सिसई/डेस्क: प्रखण्ड सिसई में आगामी 21 नवम्बर से 15 दिसम्बरतक ,"आपकी योजना -आपकी सरकार आपके द्वार, "कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु , मंगलवारको प्रखंड के सभागार में सिसई प्रखंड अंतर्गत, सभी विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मियों के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक की गई.
इस बैठक में "आपकी योजना -आपकी सरकार आपके द्वार " के सफल संचालन के निमित सभी विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, साथ ही समय उपस्थित रहने का निदेश दिया गया.
इस बैठक में प्रखंड विकास अधिकारी सिसई रमेश कुमार यादव,अंचलाधिकारी अशोक बड़ाईक, प्रधान लिपिक राकेश कुमार सुमन प्रखंड कार्यालय,प्रधान लिपिक अंचल कार्यालय, कल्याण पदाधिकारी, बीपीओ मनरेगा एवं शिक्षा, सभी पंचायत सचिव, सभी रोजगार सेवक एवं सभी विभाग के कर्मी उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: गढ़वा की विभिन्न पंचायतों में फिर से आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का होगा आयोजन