चंदवा प्रखंड कार्यालय परिसर में मनरेगा योजनाओं के सफल क्रियान्वयन को लेकर बैठक, ...

चंदवा प्रखंड कार्यालय परिसर में मनरेगा योजनाओं के सफल क्रियान्वयन को लेकर बैठक, बीडीओ ने दिए आवश्यक निर्देश

चंदवा प्रखंड कार्यालय परिसर में मनरेगा योजनाओं के सफल क्रियान्वयन को लेकर बैठक बीडीओ ने दिए आवश्यक निर्देश

राहुल कुमार/न्यूज11भारत

चंदवा/डेस्क:  ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन को बढ़ावा देने वाली महत्वाकांक्षी मनरेगा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर शनिवार को प्रखंड कार्यालय में बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता बीडीओ चंदन प्रसाद ने की, जिसमें विभागीय कर्मियों और रोजगार सेवकों ने भाग लिया. बैठक में बीडीओ ने कहा कि मनरेगा योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि लोगों को अपने ही गांव में काम मिल सके और पलायन पर रोक लगाई जा सके. उन्होंने सभी कर्मियों को निर्देश दिया कि निबंधित मजदूरों को नियमानुसार समय पर रोजगार उपलब्ध कराया जाए. इसके साथ ही नए जॉब कार्ड का निर्माण, योजनाओं का पारदर्शी तरीके से चयन तथा सोशल ऑडिट की रिपोर्ट समय पर पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश भी दिए गए. बीडीओ ने कहा कि योजना के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कार्य निर्धारित नियमों के तहत ही पूरे किए जाएं. बैठक में मनरेगा बीपीओ रतन कुमारी, रोहित मेहता, रोजगार सेवक संतोष कुमार, बद्री गुप्ता, अविनाश रंजन, पूनम देवी, सुरेंद्र यादव, मनोज कुमार यादव, त्रिवेणी राम, समसुल हक, सुरेंद्र कुमार राम, अख्तर हुसैन, विशाल प्रसाद, राहुल राज, नौशाद अंसारी, मनीष कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: चंदवा के चकला में अभिजीत प्लांट में बाउंड्री वॉल निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने जताया रोष

संबंधित सामग्री

आदिवासी अस्मिता संस्कृति की बात करने वाले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राष्ट्रपति के अपमान पर मौन क्यों: आदित्य साहू

झारखंड

आदिवासी अस्मिता संस्कृति की बात करने वाले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राष्ट्रपति के अपमान पर मौन क्यों: आदित्य साहू

राष्ट्रपति के साथ ममता बनर्जी और बंगाल सरकार का व्यवहार अत्यंत निंदनीय और शर्मनाक: बाबूलाल मरांडी

झारखंड

राष्ट्रपति के साथ ममता बनर्जी और बंगाल सरकार का व्यवहार अत्यंत निंदनीय और शर्मनाक: बाबूलाल मरांडी

यह राष्ट्रपति का अपमान है,आदिवासी समाज का अपमान है

 रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में रेस्टोरेंट में घुसकर अपराधियों ने कर्मी को मारी गोली, इलाज के दौरान हुई मौत

झारखंड

रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में रेस्टोरेंट में घुसकर अपराधियों ने कर्मी को मारी गोली, इलाज के दौरान हुई मौत

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने अंबेडकर पार्क डकरा में जिला परिषद रांची डीएमएफटी योजना अंतर्गत कार्यों का किया शिलान्यास

झारखंड

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने अंबेडकर पार्क डकरा में जिला परिषद रांची डीएमएफटी योजना अंतर्गत कार्यों का किया शिलान्यास

महेशपुर में जीटी रोड किनारे पेड़ काटे जाने का मामला, कतरास के राजा और जनप्रतिनिधि के हस्तक्षेप की चर्चा

झारखंड

महेशपुर में जीटी रोड किनारे पेड़ काटे जाने का मामला, कतरास के राजा और जनप्रतिनिधि के हस्तक्षेप की चर्चा