सोनाहातु के जामुदाग में MDA कार्यक्रम का हुआ उद्घाटन, फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर चला जागरूकता अभियान

सोनाहातु के जामुदाग में MDA कार्यक्रम का हुआ उद्घाटन, फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर चला जागरूकता अभियान

सोनाहातु के जामुदाग में mda कार्यक्रम का हुआ उद्घाटन फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर चला जागरूकता अभियान

न्यूज11 भारत

बुंडू/डेस्क: झारखंड राज्य में 10 फरवरी से 25 फरवरी तक फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर मनाए जा रहे फाइलेरिया दिवस के अवसर पर सोनाहातू प्रखंड अंतर्गत जामुदाग पंचायत में एमडीए (मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन पंचायत समिति सदस्य रूप कुमार साहू के द्वारा किया गया. इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य रूप कुमार साहू ने अपने संबोधन में कहा कि फाइलेरिया एक गंभीर लेकिन पूरी तरह से रोकी जा सकने वाली बीमारी है. सरकार द्वारा चलाया जा रहा एमडीए कार्यक्रम आम जनता के स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है. जब तक हर व्यक्ति दवा का सेवन नहीं करेगा, तब तक इस बीमारी का उन्मूलन संभव नहीं है. उन्होंने ग्रामीणों से किसी भी तरह के भ्रम में न आने और स्वास्थ्य कर्मियों की बातों का पालन करने की अपील की.

कार्यक्रम में CHO शिवानी तिर्की, ANM रेडसिन केरकेट्टा, सहिया सुषमा कुमारी, सेविका बुबूल गोंझू सहित अन्य गांवों के लोग उपस्थित रहे. स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा फाइलेरिया रोग के कारण, लक्षण, बचाव एवं दवा सेवन की सही विधि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया कि राज्यभर में फाइलेरिया उन्मूलन के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है, ताकि भविष्य में इस बीमारी से लोगों को पूरी तरह मुक्ति दिलाई जा सके. कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में जागरूकता देखने को मिली और लोगों ने उत्साहपूर्वक दवा सेवन किया.

यह भी पढ़ें: पर्थ में IIT (ISM) धनबाद के शताब्दी समारोह का भव्य आयोजन, पूर्ववर्ती छात्र-छात्राओं को मिला प्रदेश आने का आमंत्रण

संबंधित सामग्री

भाकपा-मार्क्सवादी झारखंड राज्य कमिटी के आह्वान पर निकाला गया छोटानागपुर स्तरीय जन आक्रोश जत्था, भरनो चौक पर सभा

झारखंड

भाकपा-मार्क्सवादी झारखंड राज्य कमिटी के आह्वान पर निकाला गया छोटानागपुर स्तरीय जन आक्रोश जत्था, भरनो चौक पर सभा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अस्मिता लीग कार्यक्रम का आयोजन

झारखंड

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अस्मिता लीग कार्यक्रम का आयोजन

NDA को लेकर सामने आया संजय कुमार झा का बड़ा बयान, कहा-

बिहार

NDA को लेकर सामने आया संजय कुमार झा का बड़ा बयान, कहा- '2025 के जनादेश में...'

लहेरियासराय: जिला स्कूल परिसर के तालाब में बुजुर्ग महिला का शव मिलने से सनसनी, पूजा के लिए घर से निकली थी महिला

बिहार

लहेरियासराय: जिला स्कूल परिसर के तालाब में बुजुर्ग महिला का शव मिलने से सनसनी, पूजा के लिए घर से निकली थी महिला

घाघरा में शिक्षा की शानदार पहल, राजस्थान की टीम ने ग्रेटर त्रिवेणी स्कूल को सराहा

झारखंड

घाघरा में शिक्षा की शानदार पहल, राजस्थान की टीम ने ग्रेटर त्रिवेणी स्कूल को सराहा