महापौर प्रत्याशी अमित अग्रवाल ने किन्नर समाज से लिया आशीर्वाद, निगम क्षेत्र के स...

महापौर प्रत्याशी अमित अग्रवाल ने किन्नर समाज से लिया आशीर्वाद, निगम क्षेत्र के समुचित विकास का दिया आश्वासन

महापौर प्रत्याशी अमित अग्रवाल ने किन्नर समाज से लिया आशीर्वाद निगम क्षेत्र के समुचित विकास का दिया आश्वासन 

न्यूज़11 भारत
धनबाद/डेस्क:
नगर निगम चुनाव को लेकर शहर में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है. इसी क्रम में महापौर पद के प्रत्याशी अमित कुमार अग्रवाल ने किन्नर समाज की प्रदेश अध्यक्ष छमछम देवी तथा श्वेता किन्नर से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया. इस अवसर पर किन्नर समाज की ओर से महापौर प्रत्याशी को शुभकामनाएं दी गईं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई.मौके पर झारखंड किन्नर समाज की प्रदेश सचिव एवं झारखंड की पूर्व वोट प्रचारक श्वेता किन्नर भी मौजूद रहीं. उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि नगर निगम चुनाव केवल व्यक्ति चुनने का नहीं बल्कि शहर के भविष्य को तय करने का चुनाव है, इसलिए सभी मतदाता सोच-समझकर अपने मत का प्रयोग करें. उन्होंने कहा कि जनता महापौर प्रत्याशी को चुनने से पहले एक बार जरूर विचार करें और ऐसे उम्मीदवार को मौका दें जो समाज के प्रति निष्ठापूर्वक कार्य करने का संकल्प रखता हो.

वहीं महापौर प्रत्याशी अमित कुमार अग्रवाल ने किन्नर समाज के आशीर्वाद को अपने लिए प्रेरणा बताते हुए कहा कि समाज के हर वर्ग का सहयोग उन्हें लगातार मिल रहा है. उन्होंने कहा कि यदि जनता उन्हें मौका देती है तो धनबाद शहर में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा और जनसमस्याओं का समाधान पारदर्शी तरीके से किया जाएगा.

यह भी पढ़े: Jharkhand Weather: रजाई-गद्दा छुट्टी पर! धूप में झारखंड का मौसम दे रहा गर्मी का अहसास
 
संबंधित सामग्री

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

झारखंड

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

झारखंड

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

श्रीश्री रामकृष्ण विवेकानन्द सेवाश्रम में वस्त्र वितरण व महाभोग का आयोजन

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

झारखंड

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

झारखंड

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

झारखंड

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त