पुलिस हिरासत में कथित मारपीट से मनोज साह की मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

पुलिस हिरासत में कथित मारपीट से मनोज साह की मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

पुलिस हिरासत में कथित मारपीट से मनोज साह की मौत परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
सहरसा जिले के सौरबाजार थाना क्षेत्र में पुलिस पर मारपीट का गंभीर आरोप लगने से हड़कंप मच गया हैं. गांधी पथ वार्ड 39, सहरसा निवासी 45 वर्षीय मनोज कुमार साह की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद परिजन और स्थानीय लोग पुलिस पर कार्रवाई की मांग को लेकर आक्रोशित हैं. मनोज सौरबाजार में कई वर्षों से कबाड़ी की दुकान चलाते थे.

परिजनों का आरोप है कि दो दिन पहले सौरबाजार पुलिस दुकान पर पहुंची और “बाड़ा बाबू बुलाए है” कहते हुए मनोज को थाने ले गई. पुलिस पर आरोप है कि चोरी का सामान खरीदने के शक में मनोज को हाजत में रखा गया और उन्हें छोड़ने के लिए दो लाख रुपये की मांग की गई. परिजनों के मुताबिक पैसे नहीं देने पर रात में मनोज के साथ बुरी तरह मारपीट की गई, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई. सदर अस्पताल में हल्की दवा देकर छुट्टी दे दी गई, जिसके बाद उन्हें निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहाँ बुधवार सुबह मौत हो गई. घटना से आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने न्याय की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया और सड़क जाम की चेतावनी दी.

वहीं थाना प्रभारी ने सभी आरोपों से इनकार किया हैं. उनका कहना है कि बिजली विभाग की FIR पर कार्रवाई की गई थी, जिसमें चोरी के आरोपित ने मनोज को तार बेचने की बात स्वीकार की थी. थाना प्रभारी के अनुसार मनोज हार्ट और किडनी की पुरानी बीमारी से ग्रसित थे और तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जाने दिया गया. परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की हैं. रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा.

यह भी पढ़े: 8वीं कक्षा के छात्र की गोली मारकर हत्या, लोग सड़कों पर उतरकर कर रहे विरोध
 
संबंधित सामग्री

नई सरकार के गठन के बाद CM नीतीश कुमार एक्शन मोड में, बक्सर में औद्योगिक क्षेत्र का करेंगे दौरा

बिहार

नई सरकार के गठन के बाद CM नीतीश कुमार एक्शन मोड में, बक्सर में औद्योगिक क्षेत्र का करेंगे दौरा

9 दिसंबर को CM नीतीश कुमार के कैबिनेट की अहम बैठक

बिहार

9 दिसंबर को CM नीतीश कुमार के कैबिनेट की अहम बैठक

RJD कार्यालय में आज मुंगेर और भागलपुर प्रमंडल के प्रत्याशियों के साथ समीक्षा बैठक

बिहार

RJD कार्यालय में आज मुंगेर और भागलपुर प्रमंडल के प्रत्याशियों के साथ समीक्षा बैठक

भागलपुर में रात 10 बजे के बाद डीजे पर सख्त प्रतिबंध, नियम तोड़ने पर डीजे सेट होगा जब्त

बिहार

भागलपुर में रात 10 बजे के बाद डीजे पर सख्त प्रतिबंध, नियम तोड़ने पर डीजे सेट होगा जब्त

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल, एक की मौत

बिहार

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल, एक की मौत