प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत
बरवाडीह/डेस्क: लातेहार जिले के बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र में प्रसिद्ध बेतला नेशनल पार्क के निकट सोमवार को लग्जरी होटल पार्क प्राइम का भव्य उद्घाटन किया गया. इसका उद्घाटन मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह विधानसभा सभापति रामचंद्र सिंह ने फीता काटकर किया.उद्घाटन समारोह में होटल के डायरेक्टर मो. मनाउर अंसारी ने विधायक का फूल-माला और बुके देकर स्वागत किया.
इस दौरान विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि “क्षेत्र में इस तरह का लग्जरी होटल खुल जाने से न सिर्फ विकास को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि बेतला नेशनल पार्क घूमने आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों को भी आधुनिक सुविधाएँ आसानी से मिल पाएंगी.”
डायरेक्टर मो. मनाउर अंसारी ने कहा कि “होटल पार्क प्राइम पूरी तरह से लग्जरी सुविधाओं से सुसज्जित है. यहां आने वाले पर्यटकों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी. हमारा पहला उद्देश्य है कि पर्यटक जब यहाँ ठहरें तो उन्हें ऐसा महसूस हो कि वे किसी विदेशी होटल में ठहरे हों. सभी रूम आधुनिक और लग्जरी हैं, जिनका किराया भी उचित रखा गया है. साथ ही पर्यटक ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा का लाभ भी उठा सकते हैं.”
उन्होंने यह भी बताया कि होटल में आने वाले मेहमानों के लिए रहने, भोजन और अन्य सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि बेतला नेशनल पार्क की सैर करने वाले सैलानियों को संपूर्ण आनंद की अनुभूति हो.
उद्घाटन अवसर पर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष नसीम अंसारी, कांग्रेस के प्रदेश समन्वयक विजय बहादुर सिंह, विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह उर्फ पिंटू, बरवाडीह सीओ लवकेश कुमार सिंह, इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह, समाजसेवी मनान खां, विक्रम कुमार सिंह, सहानूर अंसारी, उमेश कुमार, कलाम अंसारी, नाजीर अंसारी, बहाउदीन अंसारी, मुरसलीन अंसारी उर्फ मासूम, जावेद अख्तर, करीम अंसारी, इमरान अंसारी, परवेज आलम, प्रिंस राज, नुमान अख्तर, जावेद जाफरी, सुजाउल मुस्तफा, नसीम अंसारी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.
यह भी पढ़ें: दुर्गापूजा में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर प्रशासन सख्त, बेतला क्षेत्र के पंडालों का किया निरीक्षण