न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई हैं. नगर निगम द्वारा करीब 50 घरों से अतिक्रमण हटाने को लेकर विजिलेंस टीम की ओर से सूचना दी गई थी. जिसे सुनने के बाद दिलेश्वर साव नामक एक व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश है और मौके पर जुटकर हंगामा कर रहे है और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जता रहे हैं. बता दें कि, दिलेश्वर साव टोप्पो चलाकर अपना जीवन यापन करते थे और साथ ही एक आश्रय गृह में केयरटेकर के रूप में भी काम करते थे.
यह भी पढ़े: दरभंगा: स्कूल बना मनचलों और नशेड़ियों का अड्डा, छेड़खानी से डरकर बच्चियों ने छोड़ी पढ़ाई