रांची में आज बड़ा ट्रैफिक डायवर्जन, इन रास्तों पर रहेगी एंट्री बंद.. जानिए वजह

By : Mansi Kumari
रांची में आज बड़ा ट्रैफिक डायवर्जन, इन रास्तों पर रहेगी एंट्री बंद.. जानिए वजह

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस के मौके पर आज शनिवार को रांची शहर में ट्रैफिक व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं. कार्यक्रम के मद्देनजर सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश शहर में पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. ये वाहन रिंग रोड के रास्ते डायवर्ट होकर गुजरेंगे. इसके लिए ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने शुक्रवार को निर्देश जारी कर दिए.

शहर के कई मुख्य मार्गों पर छोटे-बड़े मालवाहक वाहनों, ऑटो, ई-रिक्शा और सवारी वाहनों का प्रवेश भी कार्यक्रम समाप्ति तक बंद रहेगा. कांके रोड स्थित श्रीराम मंदिर चौक, रातू रोड न्यू मार्केट, हरमू रोड, किशोरगंज, सहजानंद चौक, अरगोड़ा चौक, सेटेलाइट कॉलोनी चौक, एचइसी गेट, शहीद मैदान, शालीमार बाजार से धुर्वा गोलचक्कर तक चार पहिया वाहनों की आवाजाही भी रोक दी गई हैं. इस वजह से लोगों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता हैं.

इसी तरह एसएसपी आवास के पास से रेडियम रोड, कचहरी चौक, जयपाल सिंह स्टेडियम कट, शहीद चौक, अलबर्ट एक्का चौक, काली मंदिर चौक, रतन पीपी, सुजाता चौक, डॉ. राजेंद्र प्रसाद चौक, मेकॉन चौक, एजी मोड़, डोरंडा चौक, हिनू चौक से लेकर बिरसा चौक तक भी मालवाहक, ऑटो, टेम्पो, ई-रिक्शा और सवारी वाहनों की आवाजाही सुबह 6 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक बंद रहेगी.

ट्रैफिक एसपी ने बताया कि जरूरत पड़ने पर अन्य रूटों पर भी कुछ समय के लिए वाहनों का परिचालन रोकने या मार्ग बदलने की व्यवस्था की जा सकती हैं. कार्यक्रम समाप्त होते ही ट्रैफिक सामान्य कर दिया जाएगा और सभी वाहन अपनी नियमित रूट पर चल सकेंगे.

यह भी पढ़े: Jharkhand Weather: झारखंड में ठंड की हो रही धीमी एंट्री, हवा बढ़ाएगी सर्दी का एहसास

संबंधित सामग्री

मोतिहारी पुलिस और SSB की बड़ी कार्रवाई: नेपाल से भारत लाई जा रही 3 नाबालिग बरामद

मोतिहारी पुलिस और SSB की बड़ी कार्रवाई: नेपाल से भारत लाई जा रही 3 नाबालिग बरामद

पूर्वी चम्पारण जिले के कुण्डवाचैनपुर थाना क्षेत्र से मानव तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता का मामला सामने आया है।

25 सितंबर को रांची आएंगे कांग्रेस प्रभारी के. राजू, 26 को राजभवन घेराव में होंगे शामिल

25 सितंबर को रांची आएंगे कांग्रेस प्रभारी के. राजू, 26 को राजभवन घेराव में होंगे शामिल

कांग्रेस ने 26 सितंबर को MMDR और चंदा चोरी को लेकर राजभवन घेराव का ऐलान किया है.

नवादा में शिक्षक की पीट-पीटकर हत्या, शव मिलने से सनसनी

नवादा में शिक्षक की पीट-पीटकर हत्या, शव मिलने से सनसनी

नवादा के रोह प्रखंड में एक शिक्षक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है।

मधुपुर में स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, करीब आधा दर्जन बच्चे घायल 

मधुपुर में स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, करीब आधा दर्जन बच्चे घायल 

दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल हुए हैं.