बोकारो में एक्सपायर्ड बीयर बिक्री मामले में बड़ा एक्शन, मंत्री योगेंद्र प्रसाद न...

एक्सपायर्ड बीयर

बोकारो में एक्सपायर्ड बीयर बिक्री मामले में बड़ा एक्शन, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

बोकारो में एक्सपायर्ड बीयर को अवैध रूप से बाजार में बेचे जाने के मामले में विभागीय मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया है.

बोकारो में एक्सपायर्ड बीयर बिक्री मामले में बड़ा एक्शन मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

न्यूज़11 भारत 
बोकारो/डेस्क:
बोकारो में एक्सपायर्ड बीयर को अवैध रूप से बाजार में बेचे जाने के मामले में विभागीय मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया है. जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद विभाग ने कई अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है. मामले में डिपो प्रबंधक अरविंद कुमार और लेखापाल का तबादला कर दिया गया है. दोनों से इस मामले में स्पष्टीकरण भी मांगा गया है. वहीं, बोकारो के सहायक उत्पाद आयुक्त, उत्पाद अवर निरीक्षक सन्नी तिर्की और अमित गुप्ता के खिलाफ भी कार्रवाई करने के निर्देश मंत्री ने जारी किए हैं.

इस पूरे मामले से जुड़े कई अधिकारियों और कर्मचारियों को शो कॉज नोटिस जारी किया गया है. विभागीय सूत्रों के अनुसार, कई लोगों की नौकरी पर भी खतरा मंडरा रहा है. जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि एक्सपायर्ड बीयर बेचने वाले दुकानदार से जवाब-तलब किया गया है. साथ ही बीयर बनाने वाली कंपनी से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए PAYMENT पर भी रोक लगा दी गई है. प्राथमिक जांच के अनुसार, सरकारी नियमों के तहत जिस एक्सपायर्ड बीयर को नष्ट कर दिया जाना चाहिए था, उसे कथित मिलीभगत के जरिए दोबारा दुकानों तक पहुंचाया गया और बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया. 

यह भी पढ़ें- हिमांशु हत्याकांड मामले में आरोपी राहुल दुबे ने बिष्टुपुर थाने में किया सरेंडर 

संबंधित सामग्री

JPSC-JSSC छात्रों के विधानसभा घेराव को लेकर कल रांची के कई निजी स्कूल बंद, रूट डायवर्जन को देखते हुए लिया फैसला

झारखंड

JPSC-JSSC छात्रों के विधानसभा घेराव को लेकर कल रांची के कई निजी स्कूल बंद, रूट डायवर्जन को देखते हुए लिया फैसला

JPSC-JSSC को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों के 10 अगस्त को प्रस्तावित विधानसभा घेराव को देखते हुए रांची के कई निजी स्कूलों ने सोमवार को स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया है.

विधानसभा घेराव को आजसू पार्टी ने दिया समर्थन, कहा- मार्च को सफल बनाने में पार्टी अपना पूरा योगदान देगी

झारखंड

विधानसभा घेराव को आजसू पार्टी ने दिया समर्थन, कहा- मार्च को सफल बनाने में पार्टी अपना पूरा योगदान देगी

छात्र आंदोलन के विधानसभा घेराव को आजसू पार्टी ने अपना समर्थन दिया है.

JSSC-JPSC परीक्षाओं में धांधली के आरोपों पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की छात्रों से अपील, सबूत साझा करने को कहा

झारखंड

JSSC-JPSC परीक्षाओं में धांधली के आरोपों पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की छात्रों से अपील, सबूत साझा करने को कहा

पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए झारखंड के छात्रों से अपील की है.

आहार से दो नाबालिग भाइयों के शव बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

झारखंड

आहार से दो नाबालिग भाइयों के शव बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

सुबह गांव के युवक से हुआ था विवाद, मिली थी धमकी, शाम को पानी में मिले शव, जांच में जुटी पुलिस

झाड़ियों में सफेद कपड़े में लिपटी ‘लाश’ ने मचाया हड़कंप, पुलिस पहुंची तो खुला ऐसा राज कि...

झारखंड

झाड़ियों में सफेद कपड़े में लिपटी ‘लाश’ ने मचाया हड़कंप, पुलिस पहुंची तो खुला ऐसा राज कि...

किसी नवजात शिशु को कपड़े में लपेटकर झाड़ियों में फेंक दिया गया था