हजारीबाग सेंट्रल जेल में बड़ी कार्रवाई: जेलर समेत कई अधिकारी निलंबित, जेल आईजी क...

हजारीबाग सेंट्रल जेल में बड़ी कार्रवाई: जेलर समेत कई अधिकारी निलंबित, जेल आईजी के निर्देश पर गिरी गाज़

हजारीबाग सेंट्रल जेल में बड़ी कार्रवाई जेलर समेत कई अधिकारी निलंबित जेल आईजी के निर्देश पर गिरी गाज़

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:  
हजारीबाग लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा में मंगलवार देर शाम को जेल प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए बड़ी कार्रवाई की है. जेल आईजी के निर्देश पर एक जेलर, तीन उच्च कक्षपाल, एक कारापाल और एक कक्षपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया हैं. जबकि संविदा पर कार्यरत छह भूतपूर्व सैनिक कक्षपालों की सेवा समाप्त कर दी गई है.

सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई जेल में फैल रही अव्यवस्था, बंदियों के साथ सांठगांठ रखने और उन्हें अनुचित सुविधा उपलब्ध कराने के आरोपों के आधार पर की गई. बताया जा रहा है कि इन कर्मियों पर जेल अनुशासन भंग करने और कुछ प्रभावशाली बंदियों के साथ संपर्क में रहने का भी आरोप है.

मामले की जांच अशोक शर्मा की मॉनिटरिंग में की गई, जिसके बाद दोषी पाए गए कर्मियों पर विभागीय कार्रवाई की गई. जांच रिपोर्ट में जेल के अंदर अनुशासनहीनता और सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही की पुष्टि होने के बाद यह कदम उठाया गया.

कारा अधीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि “एक कारापाल, तीन उच्च कक्षपाल और दो कक्षपाल को निलंबित किया गया है, जबकि संविदा पर कार्यरत छह कक्षपालों की संविदा समाप्त कर दी गई है. उन्होंने कहा कि आगे भी जांच जारी है और दोषियों पर सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी. इस कार्रवाई से जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है. सूत्र बताते हैं कि उच्च अधिकारियों के स्तर पर जेल की कार्यप्रणाली पर कड़ी नजर रखी जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों. जेल आईजी की यह कार्रवाई जेल में अनुशासन और पारदर्शिता बहाल करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.

संबंधित सामग्री

हजारीबाग में BLO द्वारा मतदाता पर्ची घर-घर नहीं दिया जा रहा है: भाजपा 

झारखंड

हजारीबाग में BLO द्वारा मतदाता पर्ची घर-घर नहीं दिया जा रहा है: भाजपा 

पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव और उनकी पत्नी पूर्व विधायक निर्मला देवी को पगार ओपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

झारखंड

पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव और उनकी पत्नी पूर्व विधायक निर्मला देवी को पगार ओपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

गैंगस्टर सुशील श्रीवास्तव हत्याकांड मामले में कुख्यात अपराधी विकास तिवारी समेत अन्य हुए बरी

झारखंड

गैंगस्टर सुशील श्रीवास्तव हत्याकांड मामले में कुख्यात अपराधी विकास तिवारी समेत अन्य हुए बरी

हजारीबाग नगर निगम चुनाव की सरगर्मी तेज, मेयर प्रत्याशी सुदेश चंद्रवंशी के समर्थन में मैदान में उतरे सांसद मनीष जायसवाल

झारखंड

हजारीबाग नगर निगम चुनाव की सरगर्मी तेज, मेयर प्रत्याशी सुदेश चंद्रवंशी के समर्थन में मैदान में उतरे सांसद मनीष जायसवाल

मंईयां सम्मान योजना: जिन महिलाओं को नहीं मिल रहा पैसा उन्हें मिलेंगे 2500 रुपये.. जानें कैसे

झारखंड

मंईयां सम्मान योजना: जिन महिलाओं को नहीं मिल रहा पैसा उन्हें मिलेंगे 2500 रुपये.. जानें कैसे