देवघर में ACB की बड़ी कार्रवाई, मुआवजा जारी करने के नाम पर रिश्वत लेते दो कर्मी गिरफ्तार

देवघर में ACB की बड़ी कार्रवाई, मुआवजा जारी करने के नाम पर रिश्वत लेते दो कर्मी गिरफ्तार

देवघर में acb की बड़ी कार्रवाई मुआवजा जारी करने के नाम पर रिश्वत लेते दो कर्मी गिरफ्तार

न्यूज़11 भारत
देवघर/डेस्क:
देवघर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ACB की टीम ने शुक्रवार को जिला भू-अर्जन कार्यालय में छापेमारी कर दो कर्मियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार कर्मियों की पहचान निरंजन और नुनु देव के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, दोनों कर्मी रिंग रोड परियोजना के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे की राशि जारी करने के बदले लाभुक से कमीशन की मांग कर रहे थे. ACB की टीम ने जाल बिछाकर उस समय दोनों को पकड़ लिया, जब वे एक लाभुक से मुआवजे की कुल राशि का लगभग 5 प्रतिशत हिस्सा बतौर रिश्वत ले रहे थे. कार्रवाई के दौरान टीम ने रिश्वत की रकम भी बरामद की.

रिंग रोड परियोजना से जुड़ा है मामला
बताया जा रहा है कि देवघर में रिंग रोड परियोजना के लिए किसानों और भू-स्वामियों की जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है. नियमानुसार, प्रभावित किसानों को उनकी जमीन के बदले मुआवजा दिया जाना है. आरोप है कि जिला भू-अर्जन कार्यालय के कुछ कर्मी मुआवजे की राशि जारी करने के लिए लाभुकों से कमीशन मांग रहे थे. इस मामले का खुलासा तब हुआ जब एक पीड़ित लाभुक ने एसीबी से इसकी शिकायत की. शिकायतकर्ता का आरोप था कि उसका मुआवजा लंबित था और राशि जारी करने के लिए कर्मियों की ओर से लगातार पैसे की मांग की जा रही थी. एसीबी ने शिकायत का सत्यापन कराया, जिसमें आरोप सही पाए गए. इसके बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप बिछाकर दोनों आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. कार्रवाई के बाद एसीबी की टीम दोनों आरोपियों को अपने साथ दुमका ले गई है, जहां उनसे आगे की पूछताछ की जा रही है. 

ये भी पढ़ें- बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की मिली धमकी, स्पीकर ने अधिकारियों के साथ की बैठक 

संबंधित सामग्री

कांके में दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, चले लाठी-डंडे

झारखंड

कांके में दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, चले लाठी-डंडे

चंदवा अस्पताल के आयुष केंद्र के डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, उप प्रमुख ने उपायुक्त से की जांच की मांग

झारखंड

चंदवा अस्पताल के आयुष केंद्र के डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, उप प्रमुख ने उपायुक्त से की जांच की मांग

राजगंज थाने में शांति समिति की बैठक, नए थाना प्रभारी का ग्रामीणों से हुआ परिचय

झारखंड

राजगंज थाने में शांति समिति की बैठक, नए थाना प्रभारी का ग्रामीणों से हुआ परिचय

हुसैनाबाद नगर अध्यक्ष ने फीता काटकर किया डिजनीलैंड मेले का उद्घाटन

झारखंड

हुसैनाबाद नगर अध्यक्ष ने फीता काटकर किया डिजनीलैंड मेले का उद्घाटन

मनोरंजन के साथ सांस्कृतिक एकता का केंद्र हैं ऐसे आयोजन - नगर अध्यक्ष

बालूमाथ बीएलओ का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम संपन्न, विभिन्न बिन्दुओं की विस्तार से दी गयी जानकारी

झारखंड

बालूमाथ बीएलओ का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम संपन्न, विभिन्न बिन्दुओं की विस्तार से दी गयी जानकारी