अमित कुमार/न्यूज11 भारत
महगामा/डेस्क: गांजा तस्करी के खिलाफ महागामा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. सोमवार को पुलिस ने एक गांजा तस्कर को आठ किलो गांजा के साथ धर दबोचा.अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई. इस कार्रवाई में महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल गठित किया गया था.
पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति एसपी शाइन मोटरसाइकिल, जिसका निबंधन संख्या जेएच 17 जेड-0332 पर सवार होकर बसंतराय से कर्कटडीह होते हुए महागामा की ओर गांजा लेकर आ रहा है.सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ग्राम मनियामोड़ से कर्कटडीह जाने वाले मार्ग पर तैनात हुई.सोमवार की सुबह करीब 9:30 बजे संदिग्ध मोटरसाइकिल आते ही पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक भागने का प्रयास करने लगा.सशस्त्र बल की तत्परता से उसे दबोच लिया गया.तलाशी के दौरान झोले में करीब पाँच किलो और मोटरसाइकिल की डिक्की से तीन किलो गांजा बरामद हुआ.साथ ही मोटरसाइकिल की सीट के नीचे एक गुप्ती (लोहे का चाकू) भी मिला.कुल आठ किलो गांजा एवं अन्य सामग्रियों को पुलिस ने विधिवत जब्त कर लिया.गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बब्लु साह (उम्र 50 वर्ष), पिता सुखदेव साह, साकिन कोरियाना, थाना बसंतराय, जिला गोड्डा के रूप में हुई है.उसे एनडीपीएस अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद मंडल कारा भेजा जा रहा है.
छापामारी दल में पुलिस निरीक्षक उपेंद्र कुमार महतो, थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल, पुलिस अवर निरीक्षक राज गुप्ता, सहायक अवर निरीक्षक राकेश कुमार सिंह एवं थाना रिजर्व गार्ड के सशस्त्र बल शामिल थे.महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि गांजा तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.किसी भी कीमत पर नशे का कारोबार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पलामू पुलिस की चौकसी, बिहार से सटी सीमा पर विशेष जांच अभियान जारी