शराब घोटाला जांच: IAS अमित कुमार से ACB ने चौथे दिन भी की पूछताछ

By : Ark Sahuliyar
शराब घोटाला जांच: IAS अमित कुमार से ACB ने चौथे दिन भी की पूछताछ

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड राज्य में शराब घोटाले की जांच में जुटीACB ने आईएएस अधिकारी अमित कुमार से पूछताछ जारी रखी. अमित कुमार झारखंड स्टेट बेवरेजेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (JSBCL) के पूर्व प्रबंध निदेशक और उत्पाद विभाग के पूर्व आयुक्त रहे हैं. वर्तमान में वे वाणिज्यकर विभाग के आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं.

सूत्रों के अनुसार, ACB उनके अब तक दिए गए जवाबों से संतुष्ट नहीं है, जिसके चलते उन्हें लगातार चौथे दिन तलब किया गया. इससे पहले मंगलवार को भी जांच अधिकारियों ने उनसे लंबी पूछताछ की थी, लेकिन संतोषजनक स्पष्टीकरण न मिलने पर बुधवार को फिर से सवालों का दौर चलाया गया.

2022 की उत्पाद नीति पर केंद्रित सवाल
जांच टीम मुख्य रूप से मई 2022 में लागू की गई राज्य की नई उत्पाद नीति से जुड़े निर्णयों पर जानकारी जुटा रही है. प्रमुख सवाल यह है कि छत्तीसगढ़ की वे प्लेसमेंट एजेंसियां और शराब कारोबारी, जिन्हें वहां ब्लैकलिस्ट किया गया था, उन्हें झारखंड में काम करने की अनुमति कैसे दी गई.

इसके अलावा, ACB यह स्पष्ट करना चाहती है कि उन कंपनियों को शराब कारोबार में शामिल करने का निर्णय क्यों लिया गया, जिन पर बाद में अनियमितताओं और घोटाले के गंभीर आरोप लगे. सूत्र बताते हैं कि इन महत्वपूर्ण बिंदुओं पर पूछे गए सवालों के अभी तक संतोषजनक जवाब नहीं मिल सके हैं, जिसके बाद पूछताछ का सिलसिला जारी है.

ये भी पढ़ें- पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने IndiGo एयरलाइन की अव्यवस्था पर खड़े किए सवाल, कहा- यात्री प्रताड़ित हुए 

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.