न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: शराब घोटाला मामले में जेल में बंद आरोपी राजेंद्र प्रसाद जायसवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी हो गई है. एसीबी की विशेष कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है. इस मामले में कोर्ट 17 दिसंबर को अपना फैसला सुनाएगा. राजेंद्र प्रसाद जायसवाल ने 26 नवंबर को याचिका दाखिल कर कोर्ट से जमानत की गुहार लगाई है.
राजेंद्र प्रसाद जायसवाल मेसर्स वेलकम डिस्टीलरी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के डॉयरेक्टर है. जांच एजेंसी एसीबी ने उन्हें 13 नवंबर को छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया था. एसीबी उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ कर चुकी है. उनपर षडयंत्र और आपसी मिलीभगत कर झारखंड में देशी शराब की आपूर्ति का काम लेने का आरोप है.
20 मई को शुरू हुई ACB की कार्रवाई अब भी जारी है. निलंबित IAS विनय चौबे समेत एक दर्जन से अधिक को गिरफ्तार कर जांच एजेंसी ACB जेल भेज चुकी है. वहीं, 90 दिनों में चार्जशीट दाखिल नहीं होने से सर्वाधिक आरोपी को जमानत मिल चुकी है. मामले में अब भी कई आरोपी जेल में बंद हैं. कई पर लटक गिरफ्तारी की तलवार रही है. निलंबित IAS विनय चौबे की गिरफ्तारी के बाद जांच का दायरा बढ़ा है. कई प्लेसमेंट एजेंसी से जुड़े लोगों का नाम उजागर हुआ है, जो एसीबी के रडार पर आए हैं.
ये भी पढ़ें- अवैध खनन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले के आरोपी सुनील यादव की याचिका पर 22 दिसंबर को होगी सुनवाई
शराब घोटाला: आरोपी राजेंद्र प्रसाद जायसवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी, 17 दिसंबर को कोर्ट सुनाएगा फैसला
संबंधित सामग्री
ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो
कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.
हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा
सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट
गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई
चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण
नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.
कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प
झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.