विधिक सेवा समिति बेरमो तेनुघाट ने गोविंदपुर पंचायत भवन में आयोजित किया कानूनी जागरूकता शिविर

विधिक सेवा समिति बेरमो तेनुघाट ने गोविंदपुर पंचायत भवन में आयोजित किया कानूनी जागरूकता शिविर

शिविर में छाया रहा मंईयां सम्मान और वृद्धा पेंशन योजना का मुद्दा

विधिक सेवा समिति बेरमो तेनुघाट ने गोविंदपुर पंचायत भवन में आयोजित किया कानूनी जागरूकता शिविर

राजेश गुप्ता/न्यूज 11 भारत 

बोकारो थर्मल बेरमो/डेस्क: अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति बेरमो तेनुघाट की ओर से रविवार को गोविंदपुर बी पंचायत भवन में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत तेनुघाट सिविल कोर्ट के न्यायाधीश राजकुमार पांडेय,बेरमो प्रखण्ड विकाश पदाधिकारी मुकेश कुमार,बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी , जिप सदस्य शहजादी बानो मुखिया चंद्रदेव घासी ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया. शिविर में जेएसपीएल के तहत 6 लाख 50 हजार रुपए ऋण का वितरण लाभुकों के बीच किया गया. साथ ही गरीब लोगों के बीच स्वरोजगार हेतु लाभुकों के बीच मुर्गा एवं बतख के बच्चे का वितरण किया गया.

यहां उपस्थित शिविल कोर्ट के जज राजकुमार पांडेय, बीडीओ मुकेश कुमार सहित अधिवक्ता प्रशांत पोल,सुभाष कटियार ने उपस्थित लोगों को कानून की जानकारियां दिए. साथ ही केंद्र व राज्य सरकार के द्वारा चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारियां शिविर में दिया गया. एवं मैया समान योजनाओं एवं वृद्धा पेंशन योजना से सम्बन्धित शिकायतो का मुद्दा शिविर में छाया रहा जिसे भी सुना गया एवं जल्द समाधान करवाने का आश्वासन बेरमो बीडीओ ने सभी लाभुकों को दिए. साथ ही छोटे मोटे मामलों के निपटारे हेतु आवेदन भी लिया गया.

बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी ने कहा कि विधिक सेवा समिति का शाखा कार्यालय बेरमो के हर पंचायत भवन में होना चाहिए ताकि छोटा मोटा केश का निपटारा पंचायत स्तर पर किया जा सके इससे कोर्ट का समय बचेगा और गरीब परेशानी से बचेंगे. इस अवसर पर बी पंचायत मुखिया चंद्रदेव घासी ,उप मुखिया मंटू कुमार गुप्ता, ए पंचायत मुखिया अंजू आलम, बी एन महतो , पीएलबी कनक लता सिन्हा, संजय सिन्हा,नीलम कुमारी, बीएलओ अर्चना कुमारी, विस्थापित नेता बालेश्वर यादव, नरेश राम प्रजापति, पिंटू दास,संदीप  घासी, पियूष डे,लालू गुप्ता सहित कई लोग उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: गढ़वा जिले के रमकंडा में रामनवमी पूजा के दौरान दो समुदायों के विवाद मामले में 72 पर नामजद और 220 पर प्राथमिकी

संबंधित सामग्री

बालूमाथ: हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार युवक का दर्दनाक मौत,दूसरा घायल रेफर

झारखंड

बालूमाथ: हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार युवक का दर्दनाक मौत,दूसरा घायल रेफर

कोयला लोड हाईवा चंदवा की ओर अन्यत्र फरार

Breaking: पतरातू में लेवी को लेकर अपराधियों ने की गोलीबारी एक को लगी गोली

झारखंड

Breaking: पतरातू में लेवी को लेकर अपराधियों ने की गोलीबारी एक को लगी गोली

रील बनाने की लत बनी लड़के की मौत की वजह, वीडियो बनाने के चक्कर में छुई ट्रेन के ऊपर से गुजरी 25,000 वोल्ट की तार

झारखंड

रील बनाने की लत बनी लड़के की मौत की वजह, वीडियो बनाने के चक्कर में छुई ट्रेन के ऊपर से गुजरी 25,000 वोल्ट की तार

चंदनकियारी में मेगा विधिक सशक्तीकरण शिविर का आयोजन, सैकड़ों लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ

झारखंड

चंदनकियारी में मेगा विधिक सशक्तीकरण शिविर का आयोजन, सैकड़ों लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ

चंडीगढ़ में झारखंड का जलवा: इंटरनेशनल रिले प्रतियोगिता में मिक्स रिले में स्वर्ण, पुरुष व महिला टीमों ने जीते कांस्य पदक

झारखंड

चंडीगढ़ में झारखंड का जलवा: इंटरनेशनल रिले प्रतियोगिता में मिक्स रिले में स्वर्ण, पुरुष व महिला टीमों ने जीते कांस्य पदक