प्रखंड कार्यालय परिसर, नीमडीह में लर्नर लाइसेंस शिविर आयोजित, 81 अभ्यर्थी हुए सफल

लर्नर लाइसेंस शिविर

प्रखंड कार्यालय परिसर, नीमडीह में लर्नर लाइसेंस शिविर आयोजित, 81 अभ्यर्थी हुए सफल

उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिला परिवहन कार्यालय द्वारा मंगलवार को नीमडीह प्रखंड कार्यालय परिसर में लर्नर लाइसेंस (Learner Licence) हेतु शिविर का आयोजन किया गया.

प्रखंड कार्यालय परिसर नीमडीह में लर्नर लाइसेंस शिविर आयोजित 81 अभ्यर्थी हुए सफल

संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत 
चांडिल/डेस्क:
उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिला परिवहन कार्यालय द्वारा मंगलवार को नीमडीह प्रखंड कार्यालय परिसर में लर्नर लाइसेंस (Learner Licence) हेतु शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का संचालन जिला परिवहन पदाधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में मोटरयान निरीक्षक (MVI) सहित जिला परिवहन कार्यालय के पदाधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति में किया गया.

शिविर में पूर्व से ऑनलाइन स्लॉट बुक करा चुके आवेदकों की लर्नर लाइसेंस संबंधी प्रक्रिया संपन्न कराई गई. इस दौरान अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन, ऑनलाइन आवेदन की जांच तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप लर्नर लाइसेंस परीक्षा का संचालन किया गया.

शिविर के लिए कुल 130 अभ्यर्थियों ने स्लॉट बुक कराया था. इनमें 81 अभ्यर्थी परीक्षा में सफल हुए, 18 अभ्यर्थी असफल रहे, जबकि 31 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे.

उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन परिवहन विभाग की सेवाओं को आम नागरिकों तक सुगमता एवं पारदर्शिता के साथ प्रखंड स्तर पर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है. इसी उद्देश्य से जिले के सभी प्रखंडों में चरणबद्ध तरीके से लर्नर लाइसेंस शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि आवेदकों को अपने प्रखंड स्तर पर ही समयबद्ध एवं सुविधाजनक सेवाओं का लाभ प्राप्त हो सके.

संबंधित सामग्री

रिम्स की अधिग्रहीत जमीन फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी लबली देवी की अग्रिम जमानत याचिका पर हुई सुनवाई 

झारखंड

रिम्स की अधिग्रहीत जमीन फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी लबली देवी की अग्रिम जमानत याचिका पर हुई सुनवाई 

केस डायरी और जवाब दाखिल करने के लिए एसीबी ने मांगा समय 

रिश्वत मामले में गिरफ्तार बुढ़मू अंचल के सीओ सच्चिदानंद सिन्हा भेजे गए जेल 

झारखंड

रिश्वत मामले में गिरफ्तार बुढ़मू अंचल के सीओ सच्चिदानंद सिन्हा भेजे गए जेल 

जमीन का म्यूटेशन करने के एवज में रिश्वत की मांग करने के मामले में गिरफ्तार किए गए बुढ़मू अंचल के सीओ सच्चिदानंद सिन्हा को विजिलेंस की विशेष कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है.

BREAKING: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने लौटाई अपनी सरकारी गाड़ी 

झारखंड

BREAKING: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने लौटाई अपनी सरकारी गाड़ी 

वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने अपनी सरकारी गाड़ी लौटा दी है. अंगरक्षकों और सुरक्षा में लगी गाड़ी के बाद अब मंत्री के रूप में मिली फॉर्चूनर जिसका नंबर है 9811 को कैबिनेट को वापस कर दिया है.

सुपौल में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात: 7 साल की बच्ची की कुदाल से काटकर निर्मम हत्या, ग्रामीणों ने फूंका आरोपी का घर

बिहार

सुपौल में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात: 7 साल की बच्ची की कुदाल से काटकर निर्मम हत्या, ग्रामीणों ने फूंका आरोपी का घर

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के परसरमा वार्ड-8 में सात वर्षीय बच्ची की कुदाल से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर में आग लगा दी।

अवैध पत्थर खदान पर बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की मशीनें जब्त, 6 हिरासत में

झारखंड

अवैध पत्थर खदान पर बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की मशीनें जब्त, 6 हिरासत में

सरिया अंचल क्षेत्र के बाल्हेडीह जंगल के बीच चल रहे एक अवैध पत्थर खदान पर पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त छापेमारी की है.