न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी कोडरमा दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने नगर पंचायत चुनाव को लेकर चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया. उनके आगमन से कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला. इस अवसर पर उन्होंने कोडरमा नगर पंचायत चुनाव कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया और कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया.
बाबूलाल मरांडी भारतीय जनता पार्टी समर्थित नगर पद अध्यक्ष पद की उम्मीदवार कांति देवी के समर्थन में कोडरमा पहुंचे हैं. उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों को जनता के बीच रखा तथा उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने की अपील की. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय समर्थक मौजूद रहे.
ये भी पढ़ें- बांग्लादेश में 'अवामी युग' के बाद नई सरकार बनने की ओर, BNP को 209 सीटों के साथ पूरी बहुमत मिली
कोडरमा पहुंचे नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, नगर पंचायत चुनाव को लेकर चुनाव कार्यालय का किया शुभारंभ
संबंधित सामग्री
ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो
कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.
हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा
सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट
गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई
चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण
नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.
कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प
झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.