अज्ञात अपराधियों ने वकील के भाई को गोली मारकर किया घायल, रिम्स रेफर

By : News11 Bharat
अज्ञात अपराधियों ने वकील के भाई को गोली मारकर किया घायल, रिम्स रेफर

न्यूज11  भारत

कुड़ू/डेस्क: कुडू–चंदवा मुख्य मार्ग एनएच–75 पर कुडू और चंदवा की सीमा स्थित लाधूप सेनहा पुल के समीप शुक्रवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने घात लगाकर लातेहार के अधिवक्ता राजेश यादव के भाई योगेश यादव उर्फ बाबा यादव पर जानलेवा हमला कर दिया. हमलावरों ने उन पर फायरिंग की, जिसमें गोली उनकी हथेली में जा लगी. प्राप्त जानकारी के अनुसार, चंदवा थाना क्षेत्र के लाधूप सेनहा निवासी योगेश यादव शुक्रवार की शाम राजगुरुआ गांव में एक रिश्तेदार के यहां पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे.

कार्यक्रम से लौटने के दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने लाधूप सेनहा पुल के पास उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गोली लगने के बावजूद योगेश यादव ने साहस का परिचय देते हुए अंधेरे का लाभ उठाया और किसी तरह भागकर अपने घर पहुंचे. वहां से परिजनों को घटना की जानकारी दी गई. परिजनों ने उन्हें तत्काल कुडू सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लोहरदगा रेफर कर दिया. बाद में उन्हें रिम्स भेजे जाने की सूचना है. घायल के परिजनों ने आशंका जताई है कि जमीन विवाद को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है. हालांकि घटना स्थल को लेकर कुडू और चंदवा पुलिस फिलहाल कुछ भी स्पष्ट बताने से परहेज कर रही है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें: चूरी सपही नदी पुल क्षतिग्रस्त: भारी वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध, गुणवत्ता और जवाबदेही पर उठे गंभीर सवाल

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.