चाईबासा में आदिवासियों पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ आक्रोश, BJP ने आज किया कोल्हान बंद का ऐलान

By : Mansi Kumari
चाईबासा में आदिवासियों पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ आक्रोश, BJP ने आज किया कोल्हान बंद का ऐलान

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में नो-एंट्री की मांग को लेकर शुरू हुआ आंदोलन अब राजनीतिक रंग ले चुका हैं. सोमवार रात तांबो चौक पर प्रदर्शन हिंसक हो गया, जिसके बाद पुलिस और ग्रामीणों के बीच तीखी झड़प हुई. हालात बिगड़ने पर पुलिस को लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े.

घटना में एसडीपीओ बाहमन टूटी सहित 11 पुलिसकर्मी और कई आंदोलनकारी घायल हो गए. गुस्साई भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया और सरकारी वाहन को नुकसान पहुंचाया. पुलिस ने मौके से पांच महिलाओं समेत 15 लोगों को हिरासत में लिया हैं. इस मामले में 74 नामजद और 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई हैं.

इस घटना के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने आज कोल्हान बंद का ऐलान किया हैं. बंद सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक प्रभावी रहेगा. हालांकि, पूर्वी सिंहभूम जिले को घाटशिला उपचुनाव के कारण आचार संहिता के चलते बंद से अलग रखा गया हैं. आवश्यक सेवाओं को बंद से मुक्त रखा गया हैं.
राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने आदिवासियों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए कोल्हान बंद का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि आदिवासियों की आवाज दबाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

यह भी पढ़े: Jharkhand Weather: मोंथा तूफान का कहर! झारखंड में आज से मचेगा बारिश का हाहाकार, IMD ने जारी किया अलर्ट

संबंधित सामग्री

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने उत्कृष्ट कार्य व सराहनीय योगदान के लिए 64 रेलकर्मियों को सम्मानित किया

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

प्रबंधन-प्रशासन की वार्ता बेनतीजा, ग्रामीणों ने ठुकराया मोरम सड़क का प्रस्ताव

कोयला चोरी पर सीआईएसएफ का शिकंजा, डीआईजी ने एनके-पिपरवार व मगध-आम्रपाली का किया दौरा

कोयला चोरी पर सीआईएसएफ का शिकंजा, डीआईजी ने एनके-पिपरवार व मगध-आम्रपाली का किया दौरा

एमएमडीआर अधिनियम के तहत कार्रवाई की समीक्षा, संवेदनशील व दुर्गम इलाकों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश; 8.280 टन कोयला बरामद

प्रकृति, परंपरा और संस्कृति से जुड़ने का पर्व है करम - शिल्पी नेहा तिर्की

प्रकृति, परंपरा और संस्कृति से जुड़ने का पर्व है करम - शिल्पी नेहा तिर्की

इस अवसर पर मंत्री ने विभिन्न खोड़हा दलों के साथ पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति में सहभागी बनकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया

चाईबासा में चाकू मारकर घायल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

चाईबासा में चाकू मारकर घायल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

अनुसंधान में सामने आया कि करीब डेढ़ साल पहले बैंगलोर में मजदूरी करते समय उसने मोबाइल पर वादी की पत्नी को गाली-गलौज किया था