लातेहार: अलग-अलग चार सड़क हादसों में दो की मौत, पांच घायलों में से एक रिम्स रेफर

नशा कर वाहन चलाने से घटी हैं अधिकांश घटनाएं

By : News11 Bharat
लातेहार: अलग-अलग चार सड़क हादसों में दो की मौत, पांच घायलों में से एक रिम्स रेफर

अजीत कुमार/न्यूज 11 भारत 

लातेहार/डेस्क लातेहार जिला के बालूमाथ पुलिस अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत अलग-अलग सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है वहीं पांच लोग घायल हैं.  पहली घटना बारियातू थाना क्षेत्र के फूलसुख मार्ग का है जहां बृहस्पतिवार रात्रि बाजार से लौट रहे नरेश गंझू और बिगन गंझू का मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराया जिससे नरेश गंझू का घटनास्थल पर ही मौत हो गया. वहीं बिगन गंझू का प्राथमिक उपचार किया गया.डॉ सुरेंद्र कुमार ने बतलाया कि बिगन गंझू का एक पैर टूट गया है.और आंतरिक चोटें आईं हैं जिससे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया है. जिसका रांची अस्पताल जाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गई. वहीं दूसरी घटना शुक्रवार दिन का है जहां ट्रक के धक्के से बाइक में सवार दो लोग घायल हो गए हैं घायलों में जगदीश यादव (35 वर्ष) पिता राकेश यादव घर गणेशपुर एवं सुषमा देवी (25 वर्ष)का नाम शामिल है जो घर गणेशपुर से बालूमाथ बाजार आ रहे थे की जरी ग्राम के पास एक नियंत्रित ट्रक ने अपने चपेट में ले लिया जिससे गिरकर वह घायल हो गए. जिनका बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर अलीशा टोप्पो के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया. वहीं तीसरी घटना बालूमाथ पकरी का है जहां बाइक में सवार दो लोग अनियंत्रित होकर गिर घायल हो गए. बताया जाता है कि यह कल 
कलिया ग्राम अपने दीदी के घर से वापस अपना घर जा रहे थे कि इसी दरमियान बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई. घायल में रंजीत उरांव (25 वर्ष) पिता बिरसा उरांव, राम प्रसाद उरांव (35 वर्ष) पिता चरवा उरांव बिशनपुर बलबल थाना बालूमाथ का रहने वाले हैं. जिसे डॉक्टर अशोक कुमार ने इलाज के बाद राम प्रसाद उरांव को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया है.वहीं अगली हादसा बारियातू बरनी मार्ग का पास शाम को हुआ है जहां एक बड़े वाहन के चकमा से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई जिससे एक 62 वर्षीय आदमी घायल हो गया जिसे बारियातू राजद प्रखंड अध्यक्ष लव कुश यादव ने मानवता का परिचय देते हुए अपने निजी वाहन से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा . जिसे डॉक्टर अशोक कुमार द्वारा इलाज किया जा रहा है बता दें कि इस तरह की घटना बालूमाथ पुलिस अनुमंडल क्षेत्र में प्रतिदिन घटती है और लोगों की जाने जा रही है. उपरोक्त घटना में कई बाइक सवार शराब पीकर वाहन चला रहे थे और घटना का शिकार हो गए हैं. परिवहन विभाग को और भी शक्ती बरतने की आवश्यकता है. ताकि लोग शराब पीकर अनियंत्रित वाहन न चलाएं और बड़ी वाहनों के परिचालन में भी नियंत्रण हो सके.

यह भी पढ़ें: बहरागोड़ा में ‘ग्रामीण विकास मेला 2026 की तैयारी, नेताजी सुभाष शिशु उद्यान में बैठक में नई कमेटी गठित

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.