लातेहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता, जेजेएमपी नक्सली संगठन के दो एरिया कमांडरों को किया गिरफ्तार

By : News11 Bharat
लातेहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता, जेजेएमपी नक्सली संगठन के दो एरिया कमांडरों को किया गिरफ्तार

न्यूज11  भारत

लातेहार/डेस्क:  लातेहार पुलिस ने उग्रवाद विरोधी अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए प्रतिबंधित नक्सली संगठन जेजेएमपी के दो एरिया कमांडरों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए उग्रवादियों में 2 लाख के इनामी सुनील उरांव उर्फ मंटू और मुकेश लोहरा शामिल हैं. सफलता को लेकर पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने बताया कि पप्पू लोहरा के मारे जाने के बाद दोनों संगठन को पुनर्जीवित करने की कोशिश में सक्रिय थे. गुप्त सूचना पर लातेहार व मनिका थाना की संयुक्त टीम ने विशेष छापेमारी करते हुए दोनों को दबोच लिया. बताया कि सुनील पर सात और मुकेश पर दो गंभीर मामले दर्ज हैं. एसपी ने बताया कि जेजेएमपी की सक्रियता अब बेहद कम रह गई है और पुलिस अभियान आगे भी जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस पर डीसी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.