कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव ने अपने सहायक और निजी चालक की हत्या को लेकर कोडरमा थ...

कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव ने अपने सहायक और निजी चालक की हत्या को लेकर कोडरमा थाना प्रभारी पर लगाए गंभीर आरोप

कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव ने अपने सहायक और निजी चालक की हत्या को लेकर कोडरमा थाना प्रभारी पर लगाए गंभीर आरोप

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव ने अपने सहायक और निजी चालक राजकुमार की हत्या तथा उससे पहले उनकी मां के साथ जानलेवा गतिविधि को लेकर कोडरमा थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. फेसबुक पर एक पोस्ट कर विधायक ने कोडरमा ही नहीं, झारखंड की गिरती कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किये हैं. 

विधायक डॉ नीरा यादव ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि -
बीती रात 9.30 बजे मेरे सहायक और निजी चालक चितरपुर निवासी राजकुमार यादव की हत्या कर दी गयी. उसके पिताजी, मां और पुत्री को घायल कर दिया गया. पिता की स्थिति अत्यंत नाजुक है. 

शाम को भी उसकी मां को आरोपियों ने गड्ढे में डाल मिट्टी से भरकर दफनाने का प्रयास किया था. तब मैंने कोडरमा थाना प्रभारी को फोन कर मामले में तुरंत कार्यवाई करने को कहा था, पर कुछ नहीं हुआ और घटना को अंजाम दे दिया गया.

पूरे मामले में कोडरमा थाना प्रभारी की भूमिका संदिग्ध है और पुलिस प्रशासन का रवैया अत्यंत निराशाजनक है. राज्य में कानून व्यवस्था की यही है स्थिति..

यह भी पढ़ें: गिरिडीह जिले में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुई पत्थरबाजी से फैला तनाव, पुलिस ने मामला कराया शांत, हालत पर पैनी नजर

संबंधित सामग्री

जर्जर हालत में पहुंचा गगन देव शिव मंदिर, श्रद्धालुओं ने जनप्रतिनिधियों से लगाई मरम्मत की गुहार

झारखंड

जर्जर हालत में पहुंचा गगन देव शिव मंदिर, श्रद्धालुओं ने जनप्रतिनिधियों से लगाई मरम्मत की गुहार

फ्लैट में ताला बंद देखकर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, डेढ़ लाख कैश के साथ जेवरात पर किया हाथ साफ

झारखंड

फ्लैट में ताला बंद देखकर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, डेढ़ लाख कैश के साथ जेवरात पर किया हाथ साफ

अंग्रेजी जुल्म की दास्तां सुनाती कोचेडेगा के ग्रीनगोला की ढहती दीवारें, आज भी मौजूद है लोगों को बांधकर रखने वाला पिलर

झारखंड

अंग्रेजी जुल्म की दास्तां सुनाती कोचेडेगा के ग्रीनगोला की ढहती दीवारें, आज भी मौजूद है लोगों को बांधकर रखने वाला पिलर

मुहर्रम पर्व की तैयारी को लेकर बैठक, मुहीयुद्दीन नगर मुहर्रम कमेटी का गठन, अख्तर अंसारी बने सदर

झारखंड

मुहर्रम पर्व की तैयारी को लेकर बैठक, मुहीयुद्दीन नगर मुहर्रम कमेटी का गठन, अख्तर अंसारी बने सदर

चौपारण में चतुर्थ श्री जगन्नाथ रथयात्रा महामहोत्सव की तैयारी शुरू, सियरकोनी मंदिर में हुई अहम बैठक

झारखंड

चौपारण में चतुर्थ श्री जगन्नाथ रथयात्रा महामहोत्सव की तैयारी शुरू, सियरकोनी मंदिर में हुई अहम बैठक